By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: देश में फैल रहा कोरोनावायरस:अब तक 13 मामले: आगरा में 6 मरीज पॉजिटिव
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

देश में फैल रहा कोरोनावायरस:अब तक 13 मामले: आगरा में 6 मरीज पॉजिटिव

Last updated: March 3, 2020 7:54 pm
Surabhi Saloni
Share
12 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: देश में कोरोनावायरस से संक्रमण के अब तक 13 मामले सामने आए हैं। आगरा में 6, केरल में 3, जयपुर में 2, दिल्ली और तेलंगाना में एक-एक मामला सामना आया। नोएडा में दो स्कूल बंद कर दिए गए। इनमें से एक में वायरस से संक्रमित व्यक्ति के बच्चे पढ़ते हैं। यहां परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। इस बीच, एयर इंडिया ने जानकारी दी कि 25 फरवरी को विएना से दिल्ली आई फ्लाइट में भी एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। इस फ्लाइट में 200 यात्री सवार थे। संक्रमण के मामलों में अचानक तेजी आने के बाद भारत ने इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया और जापान के नागरिकों को 3 मार्च से पहले जारी किए गए वीजा और ई-वीजा रद्द कर दिए हैं।

भारत में 3 फरवरी को केरल के 3 मरीजों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई थी। इसके बाद 2 मार्च को दिल्ली और तेलंगाना में एक-एक मरीज में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई। 3 मार्च को जयपुर में 1 और आगरा में 6 मरीज पॉजिटिव मिले। यानी, एक महीने तक देश में कोरोनावायरस का कोई मामला सामने नहीं आया, 24 घंटे में 9 नए मरीज सामने आए।

भारत में संक्रमण के केसों की स्थिति

  • सबसे पहले केरल में 3 मरीज संक्रमित पाए गए थे, जो कि अब ठीक हो गए हैं।
  • आगरा में संक्रमित सभी 6 मरीजों और उनके परिजनों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल शिफ्ट किया गया है। इन सभी लोगों के संपर्क में आए व्यक्तियों की भी तलाश की जा रही है, ताकि उनकी भी स्वास्थ्य जांच की जा सके।
  • जयपुर में इटली के 69 वर्षीय एंड्री कार्ली संक्रमित पाए गए। वह 4 दिन से अस्पताल में भर्ती है। कार्ली के साथ इटली के 18 अन्य लोगों ने भी यात्रा की थी इसलिए अस्पताल दिल्ली स्थित इटली के दूतावास से भी संपर्क में है ताकि किसी अन्य में लक्षण मिलने पर तुरंत इलाज किया जा सके।
  • तेलंगाना और दिल्ली में सोमवार को एक-एक केस सामने आया था। दोनों मरीजों का गहन निगरानी में इलाज चल रहा है। तेलंगाना उन 25 यात्रियों की भी जांच करवा चुकी है, जिन्होंने संक्रमित व्यक्ति के साथ यात्रा की थी।
  • दिल्ली में संक्रमित पाया गया व्यक्ति भी इटली से लौटा था। वह 28 फरवरी को हयात रीजेंसी होटल के ला पिज्जा रेस्टॉरेंट में खाना खाने गया था। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों को 14 दिन तक लोगों से अलग रहने को कहा गया है। यहां हर दिन कर्मचारियों की जांच की जा रही है। यह संक्रमित व्यक्ति अपने बच्चों के साथ बर्थडे पार्टी में भी गया था। बच्चे नोएडा के स्कूलों में पढ़ते थे और संक्रमण की आशंका के चलते वहां दो स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

सरकार ने क्या कदम उठाए
4 देशों के नागरिकों को जारी वीजा रद्द:
 विदेश मंत्रालय ने वीजा को लेकर एडवाइजरी जारी की है। 3 मार्च के पहले इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया और जापान के नागरिकों को जारी किए गए वीजा और ई-वीजा रद्द कर दिए गए हैं। नियम उन विदेशी नागरिकों पर ही लागू होगा, जो अभी भारत नहीं पहुंचे हैं।
केजरीवाल ने मोदी से बात की: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोनावायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत की है। उन्होंने कहा कि इसे रोकने के लिए सभी कारगर कदम उठाए जाएंगे, क्योंकि यह बहुत खतरनाक बीमारी है।
मोदी ने कोरोनावायरस पर ट्वीट किया: प्रधानमंत्री ने भी कोरोनावायरस पर चिंता जताई है। मोदी ने ट्वीट किया- कोविड-19 को लेकर बनी स्थिति की मैंने विस्तार से समीक्षा की है। बाहर से भारत आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग और तुरंत उपचार के लिए केंद्रीय मंत्री और राज्य साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इसको लेकर घबराने की जरूरत नहीं है।

आईटीबीपी के कैंप में 21 इटालियन नागरिकों का टेस्ट: आईटीबीपी के कैंप में 3 भारतीय और 21 इटालियन नागरिकों का टेस्ट किया गया। इनकी रिपोर्ट कल आएगी। इससे पहले इस केंद्र में रखे गए सभी 112 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है।

पोप फ्रांसिस का भी टेस्ट हुआ, रिपोर्ट निगेटिव आई
वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस को भी ठंड की शिकायत थी। इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोरोनावायरस की आशंका के चलते उनकी जांच की, हालांकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। खराब स्वास्थ्य के चलते ही पोप ने पिछले हफ्ते अपनी सभी सभाएं निरस्त कर दी थीं।

ट्विटर की कर्मचारियों को हिदायत- घर से ही काम करें
कोरोनावायरस की आशंका के चलते ट्विटर ने अपने कर्मचारियों को हिदायत दी है कि वे अपने घर से ही काम करें। दुनियाभर में अपने कर्मचारियों को ट्विटर ने ऐसा करने के निर्देश दिए हैं ताकि कोरोनावायरस को फैलने से रोका जा सके। ट्विटर ने आधिकारिक बयान में कहा कि जो कर्मचारी घर से काम कर सकते हैं, हम उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं।

सबसे ज्यादा 374 नए केस द. कोरिया में सामने आए

कोरोनावायरस की जद में दुनिया के 70 देश आ गए हैं। 3,113 लोगों की मौत हो चुकी है। 90,900 केस सामने आए हैं। सबसे ज्यादा 80,150 केस चीन में दर्ज हुए हैं। यहां अब तक 2,944 लोगों की जान गई है। दक्षिण कोरिया में 374 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां कोरोनावायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 5186 के पार पहुंच गई है। जबकि 29 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका में 100 मामले सामने आए हैं, जबकि 6 लोगों की जान गई है।

डब्ल्यूएचओ ने कहा- ऐसा रोग नहीं देखा, जो इतनी तेजी से जगह बदलने में सक्षम हो

ग्लोबल हेल्थ ऑग्रेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के डायरेक्टर जनरल डॉ. टेडरॉस ने कहा है कि एक महामारी को जानना और समझना उसे हराने का पहला कदम है। हम #COVID19 के साथ एक अपरिवर्तित क्षेत्र में हैं। हमने पहले कभी ऐसा श्वसन रोग नहीं देखा है, जो इतनी तेजी से जगह बदलने में सक्षम हो, लेकिन इसे रोकने के लिए कारगर कदम उठाए जा सकते हैं।

इससे पहले जयपुर में इटली के 69 वर्षीय एंड्री कार्ली में संक्रमण पाया गया। वह 4 दिन से अस्पताल में भर्ती है। एसएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टर सुधीर भंडारी के मुताबिक मरीज को गहन निगरानी में रखा गया है। हॉस्पिटल दिल्ली स्थित इटली दूतावास के संपर्क में भी है, क्योंकि इस व्यक्ति के साथ इटली के 18 लोगों ने यात्रा की थी। दरअसल, सोमवार को ही एंड्री कार्ली के कोरोना से पीड़ित होने की बात सामने आई थी। उसके सैंपल पुणे स्थित लैब में भेजे गए थे। वहां से कोरोनावायरस की पुष्टि के बाद एसएमएस अस्पताल के सभी नर्सिंग कर्मिर्यों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं।

तेलंगाना, दिल्ली और केरल में संक्रमण के मामले

तेलंगाना और दिल्ली में सोमवार को एक-एक केस सामने आया था। दोनों मरीजों का गहन निगरानी में इलाज चल रहा है। इससे पहले तीन मामले में केरल में सामने आए थे। तेलंगाना सरकार ने पीड़ित के साथ जिन 25 यात्रियों ने बस में यात्रा की थी। उनकी भी जांच करवा रही है। इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि कोरोनावायरस की जांच से लेकर उपचार तक के सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। इसको लेकर घबराने की जरूरत नहीं है।

दिल्ली के होटल में खाना खाने पहुंचा संक्रमित

इस बीच, दिल्ली के हयात रीजेंसी होटल के ला पिज्जा रेस्टॉरेंट में 28 फरवरी को खाना खाने गए व्यक्ति में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। होटल प्रबंधन ने कहा है कि संक्रमित व्यक्ति के रेस्टॉरेंट में खाना खाने के दौरान जो भी कर्मचारी मौजूद थे, उनसे 14 दिन तक लोगों से अलग रहने को कहा गया है। रेस्टॉरेंट ने आते और जाते वक्त सभी कर्मचारियों और संपर्क में आने वाले लोगों का हर दिन तापमान जांचने की व्यवस्था भी शुरू कर दी है।

विदेश मंत्रालय ने वीजा को लेकर एडवाइजरी जारी की

कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए विदेश मंत्रालय ने वीजा को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत 3 मार्च के पहले इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया और जापान के नागरिकों को जारी किए गए वीजा और ई-वीजा रद्द कर दिए गए हैं। हालांकि यह नियम उन विदेशी नागरिकों पर ही लागू होगा, जो अभी भारत नहीं पहुंचे हैं। इस बीच, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने कहा कि उसके छावला स्थित केंद्र में रखे गए सभी 112 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। रविवार को हुए परीक्षण में किसी में भी संक्रमण के लक्षण नहीं पाए गए।

कोरोनावायरस को लेकर केजरीवाल ने मोदी से बातचीत की

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोनावायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत की है। उन्होंने कहा कि इसे रोकने के लिए सभी कारगर कदम उठाए जाएंगे, क्योंकि यह बहुत खतरनाक बीमारी है। प्रधानमंत्री ने भी इस पर चिंता जताई है। इसके बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया- कोविड-19 को लेकर बनी स्थिति की मैंने विस्तार से समीक्षा की है। बाहर से भारत आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग और तुरंत उपचार के लिए केंद्रीय मंत्री और राज्य साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इसको लेकर घबराने की जरूरत नहीं है।

सबसे ज्यादा 374 नए केस दक्षिण कोरिया में सामने आए
कोरोनावायरस दुनिया में बढ़ता जा रहा है। तीन और देशों में इसके नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोनावायरस की जद में दुनिया के 70 देश आ गए हैं। 3,113 लोगों की मौत हो चुकी है। 90,900 केस सामने आए हैं। सबसे ज्यादा  80,150 केस चीन में दर्ज हुए हैं। यहां अब तक 2,944 लोगों की जान गई है। दक्षिण कोरिया में 374 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां कोरोनावायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 5186 के पार पहुंच गई है। जबकि 29 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका में 100 मामले सामने आए हैं, जबकि 6 लोगों की जान गई है।

डब्ल्यूएचओ ने कहा- हम अपरिवर्तित क्षेत्र में हैं, पहले ऐसा श्वसन रोग नहीं देखा, जो इतनी तेजी से जगह बदलने में सक्षम हो
ग्लोबल हेल्थ ऑग्रेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के डायरेक्टर जनरल डॉ. टेडरॉस ने कहा है कि एक महामारी को जानना और समझना उसे हराने का पहला कदम है। हम #COVID19 के साथ एक अपरिवर्तित क्षेत्र में हैं। हमने पहले कभी ऐसा श्वसन रोग नहीं देखा है, जो इतनी तेजी से जगह बदलने में सक्षम हो, लेकिन इसे रोकने के लिए कारगर उपाय उठाए जा सकते हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article संसद में गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग करने वाले पोस्टर लेकर पहुंचे कांग्रेस सांसद, स्पीकर ने नाराजगी जताई, सदन बुधवार तक के लिए स्थगित
Next Article दिल्ली हिंसा को लेकर भारत ने तेहरान के बयान पर जताया ऐतराज, ईरान के राजदूत को किया तलब

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?