सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना वायरस के कारण चीन से छिनी तीरंदाजी विश्व कप की मेजबानी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

कोरोना वायरस के कारण चीन से छिनी तीरंदाजी विश्व कप की मेजबानी

Last updated: March 2, 2020 8:41 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

बरेली:कोरोना वायरस का असर अब खेल दुनिया पर भी पड़ने लगा है। लगातार हो रही मौतों के चलते तीरंदाजी विश्वकप की मेजबानी चीन से छीन ली गई है। अब यह विश्वकप तुर्की में होगा। बरेली के विश्वास शर्मा भी भारत की विश्व कप टीम का हिस्सा हैं। तीरंदाज विश्वास शर्मा का पिछले दिनों भारतीय टीम में चयन हुआ था। भारतीय टीम को इस सत्र के सेकंड स्टेज विश्व कप में भाग लेने के लिए चीन के शहर शंघाई जाना था। इसी बीच चीन में कोरोना वायरस के फैलने से हालात खराब हो गए। स्थिति ज्यादा बिगड़ी तो वर्ल्ड आर्चरी एसोसिएशन ने चीन की जगह तुर्की में वर्ल्ड कप कराने का फैसला किया है। अब 10 से 17 मई तक तुर्की के अंतालिया शहर में यह प्रतियोगिता होगी। शंघाई में प्रतियोगिता को लेकर विश्वास के परिजन भी कुछ चिंतित थे। प्रतियोगिता का स्थान बदलने से उन्होंने भी राहत की सांस ली है।

टॉप-4 में शामिल हैं तीरंदाज विश्वास
लक्ष्मण पुरस्कार विजेता तीरंदाज विश्वास शर्मा भारत के टॉप 4 तीरंदाजों में शामिल हैं। उनके साथ अतानु दास, प्रवीण जाधव और सुखमणि बाबरेकर का भी विश्व कप के लिए चयन हुआ है। इस टीम के विश्वकप में पदक जीतने की पूरी उम्मीद है। माना जा रहा है कि यही चार खिलाड़ी ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।

फाइनल विश्व कप भी हो सकता है शिफ्ट
इस वर्ष तीरंदाजी के चार विश्वकप होने हैं। फर्स्ट स्टेज विश्व कप ग्वाटेमाला में 20 से 26 अप्रैल तक है। सेकंड स्टेज विश्व कप 10 से 17 मई तक तुर्की में है। थर्ड स्टेज विश्व कप 21 से 28 जून तक बर्लिन, जर्मनी में खेला जाएगा। वहीं, फाइनल विश्व कप की मेजबानी भी चीन के शहर शंघाई को दी गई है। इसके लिए 26 और 27 सितंबर की तारीख तय की गई है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए फाइनल विश्व कप के भी शिफ्ट होने की संभावना है।

2006 एशियाड में जीते थे विश्वास
सेना में सूबेदार विश्वास शर्मा पूना में तैनात हैं। वर्ष 2002 में सेना में चयन होने के बाद उन्होंने देश के लिए खेलना शुरू कर दिया था। दर्जन भर स्टेट और नेशनल मेडल जीतने के बाद विश्वास का 2006 एशियाड में सेलेक्शन हुआ। इसमें उन्होंने टीम स्पर्धा में  ब्रॉन्ज मेडल जीता। फतेहगंज पूर्वी के गांव निबड़िया निवासी विश्वास का सपना टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए मेडल जीतना है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दिल्ली तक पहुंचा कोरोना वायरस, 2 नए मरीज की पहचान
Next Article कोरोना वायरस के कारण अजलन शाह कप हाकी टूर्नामेंट स्थगित

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि से अर्हमजी बापना की तप अनुष्ठान सम्पुर्ति समारोह
social
September 17, 2026
आध्यात्मिक साधना और सामाजिक चेतना से सराबोर रहा दक्षिण मुंबई का पर्युषण पर्व
social
September 17, 2026
चौरासी लाख जीव योनियों से खमतखामणा का है दिन : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 16, 2026
विलेपार्ले {मुंबई} आत्म निरीक्षण कर मैत्री की धारा बहाने का सर्वोत्तम पर्व है भगवती संवत्सरी महापर्व एवं क्षमापनाः साध्वी श्री राकेश कुमारी जी
social
September 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?