By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: BJP-JDU में सीटों पर सहमति, नीतीश बोले- जल्द करेंगे ऐलान
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

BJP-JDU में सीटों पर सहमति, नीतीश बोले- जल्द करेंगे ऐलान

Last updated: September 17, 2018 7:17 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

पटना। 2019 के लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने से पहले बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में खुद इसका ऐलान किया।
मीडिया खबरों के अनुसार, नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से उनकी बातचीत हो गई है। उन्होंने बताया कि 12 जुलाई को जब अमित शाह पटना आए थे तब इस मुद्दे पर बात हुई थी। इसके बाद भी इस मसले पर हमने बात की। उन्‍होंने कहा कि सीट संख्या को लेकर कुछ दिनों के बाद ऐलान कर लिया जाएगा। वो बीजेपी और जनता दल यू के इस तालमेल से पूरी तरह से संतुष्ट हैं।
नीतीश कुमार के इस बयान से अब साफ है कि बीजेपी और जेडीयू बिहार में लोकसभा का चुनाव मिल कर लड़ेगी। बता दें कि 12 जुलाई को जब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पटना आए थे तब कहा गया था कि चार हफ्तों में यानि एक महीने के अंदर सीटों का बंटवारा हो जाएगा। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक प्रेस कांफ्रेंस में ये बात कही थी लेकिन अब 2 महीने हो गए।
कहा जा रहा है कि इस देरी की वजह उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी है। कुशवाहा एनडीए सरकार में मंत्री हैं लेकिन समय-समय पर उनके बयान नए समीकरण के संकेत देते रहते हैं। एनडीए में 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें तीन सीटें मिली थी लेकिन इस बार उन्हें दो सीट देने की चर्चा है। इस वजह से उपेंद्र कुशवाहा खुश नहीं हैं। माना जा रहा है कि अगर अधिक सीट मिले तो महागठबंधन का हिस्सा भी बन सकते हैं। कहा जा रहा है कि अगर उपेंद्र कुशवाहा एनडीए छोड़ते हैं तो बिहार में सीटों की संख्या बढ़ सकती हैं।
सूत्रों के मुताबिक कुशवाहा अगर एनडीए से बाहर होते हैं तो जेडीयू को 14, बीजेपी को 20 और लोजपा को 6 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि कुछ दिनों पहले एक खबर आई थी जिसमें बताया गया कि जेडीयू 12, बीजेपी 20, पासवान को 6 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी 2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। एक सीट जहानाबाद अरुण कुमार की पार्टी को दिया जाएगा जो पहले कुशवाहा के साथ थे। हालांकि इस फॉर्मूले को सभी पार्टियों ने पहले ही खारिज कर दिया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तिरुपति के खजाना ऑडिट करने वाली स्वामी की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
Next Article रोहित शर्मा ने PAK कप्तान से कहा- अपने खिलाड़ियों को कंट्रोल करो

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

यूपी के उरई में डॉ. अम्बेडकर माह का समापन, जिलेभर में निकाली यात्रा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
state
May 1, 2026
‘एक दिन’ फिल्म की कहानी से गहरा है उनका अपना कनेक्शनः आमिर खान
entertainment
May 1, 2026
रायन इंटरनेशनल स्कूल, चेंबूर ने फ़िर से रचे शैक्षणिक उत्कृष्टता के नये प्रतिमान
Mumbai / Maharshtra
May 1, 2026
धाकड़ भवन के प्रांगण में तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
May 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?