सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: एनपीआर पर राज्यों के लिए अलग-अलग फॉर्मूला नहीं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

एनपीआर पर राज्यों के लिए अलग-अलग फॉर्मूला नहीं

Last updated: March 1, 2020 9:08 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:एनपीआर (राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर) पर बिहार सहित कुछ राज्यों के लिए अलग फॉर्मूला नहीं हो सकता। विभिन्न राज्य सरकारों को एक जैसे प्रारूप में एनपीआर को लागू करना होगा। जिन सवालों पर ऐतराज है, उनका रास्ता निकालने के लिए केंद्र सरकार राज्यों के संपर्क में है।
केंद्र की ओर से राज्यों को संकेत दिया गया है कि एनपीआर की प्रक्रिया को लेकर सरकार का रुख लचीला है। केंद्र विभिन्न राज्यों से अधिकारियों के स्तर पर संवाद में है। अप्रैल में प्रक्रिया शुरू होने से पहले केंद्र की ओर से राज्यों से दोबारा संवाद करके सबका भरोसा जीतने का प्रयास होगा।

बजट सत्र के दूसरे चरण में एनपीआर को लेकर केंद्र की ओर से सदन के पटल पर भी भरोसा दिया जा सकता है। साथ ही, सरकार एक बार फिर स्पष्ट करेगी कि एनपीआर का एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर) से कोई लेना-देना नहीं है। सूत्रों ने कहा कि एनपीआर के जिन सवालों को लेकर बिहार सहित कुछ राज्यों ने सवाल उठाया है, उन पर विचार किया जा रहा है। केंद्र सरकार ऐसे कदम उठाएगी, जिससे टकराव को टाला जा सके।

सूत्रों ने कहा कि सरकार सीएए को लेकर पीछे हटने के मूड में नहीं है लेकिन वह एनपीआर और एनआरसी को लेकर सभी तरह की शंकाओं को दूर करने के लिए संवाद को तैयार है। एक अधिकारी के मुताबिक केंद्र सरकार ने राज्यों से सभी तरह के सुझाव मांगे हैं। पश्चिम बंगाल और केरल को लिखित रूप से स्पष्टीकरण दिया गया है। अन्य राज्यों की ओर से उठाए गए सवालों का भी जवाब दिया गया है।

केंद्र ने यह साफ किया है कि एनपीआर की किसी भी सूचना का एनआरसी के लिए इस्तेमाल नहीं होगा लेकिन आशंकाओं को दूर करने के लिए बातचीत के जरिए रास्ता निकाला जाएगा। सूत्रों ने कहा कि सबसे ज्यादा विरोध माता-पिता से जुड़ी जानकारी को लेकर है। इसे वैकल्पिक रखा गया है।

कुछ राज्यों का मानना है कि सवाल का जवाब न देने वालों को संदिग्ध सूची में रख दिया जाएगा और इसका बाद में गलत इस्तेमाल हो सकता हे। अधिकारी ने कहा कि इस तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं जिनका कोई तकनीकी आधार नहीं है लेकिन आशंकाओं को दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

केंद्र का मानना है कि एनपीआर को लेकर ज्यादातर राज्यों का सैद्धांतिक विरोध नहीं है लेकिन मामले का राजनीतिकरण होने की वजह से कुछ अवरोध हो रहा है। इसे दूर करने का प्रयास हो रहा है जिससे तय समय पर प्रक्रिया शुरू की जा सके।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दुनिया की सबसे लंबी जंग होगी खत्म, अफगानिस्तान में बढ़ी अमन की उम्मीद
Next Article 52 रुपये सस्ता हुआ घरेलू रसोई गैस सिलेंडर, नई दरें आज से लागू
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?