सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दुनिया की सबसे लंबी जंग होगी खत्म, अफगानिस्तान में बढ़ी अमन की उम्मीद
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

दुनिया की सबसे लंबी जंग होगी खत्म, अफगानिस्तान में बढ़ी अमन की उम्मीद

Last updated: March 1, 2020 8:57 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

दोहा:दुनिया की सबसे लंबी दो दशक तक चलने वाली जंग शनिवार को कतर की राजधानी दोहा में अमेरिका और आतंकी संगठन तालिबान के शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने के साथ ही खत्म होने की संभावना है। इस दौरान भारत का प्रतिनिधि भी मौजूद रहेगा।

तालिबान के साथ होने वाली इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए अफगानिस्तान, अमेरिका, भारत, पाकिस्तान समेत 30 देशों के प्रतिनिधि दोहा पहुंच गए हैं। अफगानिस्तान में शांति और सुलह प्रक्रिया का भारत एक अहम पक्षकार है। कतर में भारत के राजदूत पी. कुमारन इस समारोह में हिस्सा लेंगे। यह पहला मौका होगा, जब भारत तालिबान से जुड़े किसी मामले में आधिकारिक तौर पर शामिल होगा। बताया जा रहा है कि इस समझौते पर तालिबान का सहसंस्थापक मुल्ला अब्दुल बरदार हस्ताक्षर करेगा। कार्यक्रम में अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो हिस्सा लेंगे।

तालिबान का पक्षधर पाक 

तालिबान का इस समझौते के पीछे पूरा मकसद अफगानिस्तान में दोबारा सरकार कायम करना है। इसमें पाकिस्तान भी उसकी मदद कर रहा है। पाकिस्तान चाहता है कि अफगानिस्तान की वर्तमान में चुनी गई सरकार की जगह तालिबान की हुकूमत कायम हो। इससे पहले जब अफगानिस्तान में तालिबान ने अपनी सरकार बनाई थी, तब केवल पाकिस्तान ने ही उसको मान्यता दी थी। इसकी वजह यह भी है कि अफगानिस्तान की मौजूदा सरकार भारत के हितों की पक्षधर रही है। भारत और अफगानिस्तान की सरकार के बीच बेहतर संबंध भी हैं।

ब्रिटेन, सोवियत संघ और अब अमेरिका 

इस शांति समझौते के बाद अमेरिका, अफगानिस्तान से लड़ाकू भूमिका से हट जाएगा, लेकिन उसके सैन्य अड्डे अफगानिस्तान में बने रहेंगे। पिछली तीन सदी में ऐसा तीसरी बार हो रहा है, जब किसी महाशक्ति को अफगानिस्तान छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है। 18वीं शताब्दी में ब्रिटेन को अफगानिस्तान से हटना पड़ा। इसके बाद 19 सदी में महाशक्ति सोवियत संघ ने वर्ष 1979 में अफगानिस्तान में प्रवेश किया। लेकिन काफी नुकसान होने के बाद फरवरी, 1989 में उसे भी अफगानिस्तान से जाना पड़ा था। वहीं अब समझौते के बाद अमेरिकी सेना की वापसी होने की संभावना है।

अफगान में हमला कर फंसा अमेरिका 

11 सितंबर, 2001 को चार हवाई जहाजों को हाईजैक कर अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की इमारत और पेंटागन पर अल-कायदा के आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें करीब 3000 लोगों की मौत हुई थी। अल-कायदा से हमले का बदला लेने के लिए अमेरिका और उसके सहयोगी नाटो देशों ने 7 अक्तूबर को अफगानिस्तान में हमला किया।  भीषण युद्ध के बाद अमेरिका और नाटो देश अफगानिस्तान में सत्ता बदलाव में सफल हो गए, लेकिन उन्हें आंशिक सफलता ही हाथ लगी।

आर्थिक नुकसान :
– 750 अरब डॉलर से ज्यादा खर्च तालिबान के खिलाफ जंग में खर्च हुआ
– 1.5 अरब डॉलर हर साल अफीम की तस्करी से कमाता है तालिबान

सैन्य बल :
– 39 नाटो सदस्य देशों व अमेरिका की सेना तैनात है।
– 31 हजार सेना तैनात, जिसमें 14 हजार अमेरिकी सैनिक।

हिंसा :
-32,000 अफगान नागरिक मारे गए 2009 से 2019 के बीच
– 60 हजार से अधिक अफगान नागरिक घायल हो गए
-45 हजार सैनिक इस युद्ध में 2014 से अगस्त, 2019 तक मारे गए
– 3,459 अमेरिकी और नाटो सैनिक मारे गए 18 सालों में
-31,000 से ज्यादा तालिबानी लड़ाके 18 वर्षों में मारे गए
– लाखों लोग पलायन कर गए

शांति प्रयास :
-2007, 2010, 2011 में ओबामा प्रशासन ने शांतिवार्ता के प्रयास किए जो असफल रहे।
-2018 और 2019 में कई चरणों में ट्रंप प्रशासन के दौरान यह प्रयास हुए जिनके बाद अब समझौते की उम्मीद बंधी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मैच फिक्सिंग के आरोपी उमर अकमल से पीसीबी ने पीएसएल का एडवांस चेक लौटाने को कहा, जांच जारी
Next Article एनपीआर पर राज्यों के लिए अलग-अलग फॉर्मूला नहीं
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?