सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोहली ने पिछली 10 पारियों में 204 रन ही बना सके
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

कोहली ने पिछली 10 पारियों में 204 रन ही बना सके

Last updated: February 29, 2020 7:57 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

क्राइस्टचर्च:भारतीय कप्तान विराट कोहली का न्यूजीलैंड दौरे पर खराब फॉर्म जारी है। पिछली 21 पारियों (टेस्ट, वनडे और टी-20) में शतक नहीं लगा पाए हैं। साथ ही तीनों फॉर्मेट की पिछली 10 पारियों में वे सिर्फ 204 रन ही बना सके। न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट की पहली पारी में कोहली 15 गेंद पर 3 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें टिम साउदी ने एलबीडब्ल्यू किया। उन्होंने आखिरी शतक बांग्लादेश के खिलाफ नवंबर में हुए कोलकाता टेस्ट में लगाया था। यानी 99 दिन पहले। तब भारतीय कप्तान ने 136 रन बनाए थे।

मौजूदा न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय कप्तान ने 7 वनडे और टी-20 में केवल 180 रन ही बनाए, जिसमें केवल एक अर्धशतक शामिल था। कोहली ने वेलिंटगन टेस्ट की पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में 19 रन बनाए थे। यह मैच भारत 10 विकेट से हारा था।

टी-20 और वनडे सीरीज में भी फ्लॉप रहे
कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 की 4 पारियों में 125 और 3 वनडे में 75 रन बनाए। यह पहली बार नहीं है, जब कोहली खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इससे पहले फरवरी 2014 से लेकर अक्टूबर 2014 के बीच भी वे तीनों फॉर्मेट की 25 पारियों में शतक नहीं लगा पाए थे। इसमें इंग्लैंड का वह दौरा भी शामिल हैं, जिसमें वह 5 टेस्ट में केवल 134 रन ही बना पाए थे।

टेस्ट रैंकिंग में कोहली से नंबर-1 का पायदान छिना
कोहली को अपनी खराब फॉर्म का खामियाजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी भुगतना पड़ा। उनसे नंबर-1 का पायदान छिन गया है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ 911 पॉइंट के साथ 8वीं बार शीर्ष पर काबिज हो गए, जबकि कोहली के 906 अंक हैं। उनके अलावा अजिंक्य रहाणे 8वें, चेतेश्वर पुजारा 9वें और मयंक अग्रवाल 10वें नंबर पर काबिज हैं।

कोहली 2011 में भी 24 पारियों में शतक नहीं लगा पाए थे
कोहली का खराब फॉर्म फरवरी 2011 से लेकर सितंबर 2011 तक के बीच देखने को मिला था, तब लगातार 24 पारियों में कोहली ने एक भी शतक नहीं जड़ा था। कोहली ने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 70 शतक जड़े हैं। उन्होंने 84 टेस्ट मैचों में 27 और 248 वनडे मैचों में 43 शतक लगाए हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सप्ताह में सिर्फ 5 दिन काम का नियम लागू
Next Article मैच फिक्सिंग के आरोपी उमर अकमल से पीसीबी ने पीएसएल का एडवांस चेक लौटाने को कहा, जांच जारी
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?