कोल्हापुर : तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अधिशास्ता महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी अपनी धवल सेना के साथ दिनांक 25 फ़रवरी मंगलवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर मै भव्य जुलूस के माध्यम से भक्ति पूजा नगर मै श्रीमान उत्तमचंद जी पगारिया के निवास स्थान पर पधारे।
आचार्य श्री महाश्रमण चतुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति मुंबई के अध्यक्ष श्री मदन लाल तातेड़ ने बताया कि इस अभिनंदन समारोह हेतु मुंबई से लगभग 350 सदस्यों का एक संघ 25 फ़रवरी को कोल्हापुर पंहुचा , यह संघ निवास स्थान से प्रवचन पंडाल के बीच मै अनुशासन का परिचय देते हुए एक क़तार और एक परिधान मै एक विशेष पहचान लिए 500 फ़ीट लम्बे बैनर (जिसमै गुरु महिमा का विशेष वर्णन के साथ साथ संतो की धरती महाराष्ट्र का समावेश था) के साथ अपने गुरुवर के स्वागत मै पलक पाँवड़े बिछाए खड़े थे, उस बैनर को अपनी नज़रों से निहारते हुए गुरुवर भव्य रैली के रूप मै प्रवचन पंडाल पर पहुँचे।
इस अभिनंदन समारोह मै कोल्हापुर के श्रावकों के साथ साथ व्यवस्था समिति अध्यक्ष श्री मदन लाल तातेड़ ने अपने गुरुवर का आचार्य बनने के पश्चात प्रथम बार महाराष्ट्र पदार्पण के अवसर पर अपने विचारो के माध्यम से गुरुवर का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
तत्पश्चात मुंबई से समागत संघ ने एक विशेष गीतिका के माध्यम से अपने उदगार प्रकट किए, स्वागत गीत के अंतिम पद्य मै मुंबई के श्रावकों ने 2024 का मर्यादा महोत्सव मुंबई मै करने की अर्ज की, इस अर्ज से पूरा पण्डाल गूंज उठा , सभी श्रावक इस अर्ज को लेते हुए गुरुवर के सम्मुख खड़े होकर इस माँग को एक विशाल अर्ज मै तब्द्दील कर दिया।
मंगल पाठ के पश्चात मुंबई से आए संघ ने दोपहर मै कोल्हापुर मै बिराजित सभी चारित्र आत्माओं के दर्शन किए, लगभग 3 बजे पूज्य प्रवर ने मुंबई संघ को विशेष सेवा प्रदान की , इस अवसर पर अभातेयूप अध्यक्ष श्री संदीप कोठारी, सभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र तातेड़, महिला मंडल अध्यक्षा भाग्यश्रीजी कच्छारा,टीपीफ के सहमंत्री श्री मनीष कोठारी के साथ साथ श्री बी सी जी भलावत, श्रीमती कुमुद जी कच्छारा, श्री विनोद जी कच्छारा और श्रीमती सुमन जी चपलोत ने अपने विचार व्यक्त किए, इस सेवा का कुशल संचालन अभातेयुप उपाध्यक्ष श्री महेश जी बाफना ने किया।
व्यवस्था समिति के अध्यक्ष श्री मदन लाल तातेड़ ने सिरयारी संस्थान के कोषाध्यक्ष श्री गौतम कोठारी , अभातेयुप सदस्य श्री नरेश चपलोत , श्री प्रसन्न पामेचा और श्री अविनाश इंटोदिया आदि को संघ के संयोजक दायित्व की सेवा का विशेस उल्लेख किया , तथा चेम्बूर और कुर्ला मै चारित्र आत्माओं के चतुर्मास हेतु विशेष अर्ज़ की।
इस अवसर पर तेरापंथी महासभा के उपाध्यक्ष श्री अशोक ताँतेड़,सिरियारी संस्थान के मंत्री निर्मल श्रीश्रीमाल ,सभा मंत्री विजय पटवारी, अणुव्रत समिति अध्यक्ष रमेश चौधरी, योगेश चौधरी,तेरापंथ प्रोफेशनल फ़ोरम मुंबई के अध्यक्ष दीपक डागलिया, मंत्री राज सिंघवी, के साथ साथ श्री रमेश कुमार जी धाकड, श्री बाबुलाल जी बाफ़ना, श्री विनोद जी बोहरा, श्री नवरतन जी गन्ना, श्री के एल परमार ,श्री अर्जुन जी चौधरी, प्रकाशदेवी तातेड प्रेमलता शिसोदिया ज्ञानशाला मुंबई टीम, अभातेयूप मुंबई टीम से नरेश सोनी,रिंकु बाफ़ना, दीपक पटवारी, राकेश सिंघवी , महासभा मुंबई टीम, आदि अनेक मुंबई से समागत श्रावक उपस्थित थे।
इस संघ यात्रा को सफल बनाने मै बस प्रभारी विरार से विजय धाकड, कांदीवली से अशोक कोठारी,ठाणे से निर्मल ओस्तवाल, मुलुंड से रवि पटवारी, कंजुरमार्ग से संदीप बाफ़ना, घाटकोपर से लोकेश डांगी, चेम्बूर से कंचन सोनी, साउथ मुंबई से नितेश धाकड और वाशी से सुनिलबोहरा, अभिषेक इंटोदिया, नितिन पामेचा, आदि सभी का विशेष सहयोग रहा।
एतिहासिक रहा आचार्य प्रवर का कोल्हापुर में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह, मुंबई संघ बना इस पल का साक्षी

