सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: महिला टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने लगातार चौथा मैच जीता, श्रीलंका को 7 विकेट से हराया; 5 मार्च को सेमीफाइनल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

महिला टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने लगातार चौथा मैच जीता, श्रीलंका को 7 विकेट से हराया; 5 मार्च को सेमीफाइनल

Last updated: February 29, 2020 6:14 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

मेलबर्न:महिला टी-20 वर्ल्ड में शनिवार को भारत ने लगातार चौथी जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया। श्रीलंका ने भारत को 114 रन का लक्ष्य दिया था। भारतीय टीम ने इसे 14.4 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। ओपनर शेफाली वर्मा 47 रन बनाकर रनआउट हुईं। वे लगातार दूसरी बार अर्धशतक नहीं लगा पाईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर 15 रन बनाकर आउट हुईं। स्मृति मंधाना ने 17 रन बनाए।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाए थे। कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने सबसे ज्यादा 33 और कविशा दिल्हारी ने 25 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से राधा यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके लिए राधा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट में एक बार फिर स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत का बल्ला नहीं चला। स्मृति ने 17 और कौर ने 15 रन बनाए। इस टूर्नामेंट में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन कर रहीं शेफाली ने फिर बल्ले का जादू दिखाया। वे 47 रन बनाकर आउट हुईं

भारत पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका

भारतीय टीम शुरुआती तीनों मुकाबले जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। दूसरी ओर श्रीलंका की टीम तीनों मैच हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। भारत ने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 17 और फिर बांग्लादेश को 18 रन से हराया था। जबकि तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को 3 रन से शिकस्त दी।

श्रीलंका के खिलाफ भारत 10 मैच से अजेय

भारत-श्रीलंंका के बीच अब तक खेले गए 18 में से 14 टी-20 भारतीय टीम ने जबकि 3 श्रीलंका ने जीते हैं। टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ अब 10 मैच से अजेय है। वर्ल्ड कप में दोनों के बीच पांच मैच हुए हैं। भारत ने चार जबकि श्रीलंका ने एक जीता है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article एतिहासिक रहा आचार्य प्रवर का कोल्हापुर में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह, मुंबई संघ बना इस पल का साक्षी
Next Article प्रधानमंत्री ने प्रयागराज में 27 हजार दिव्यांग उपकरण बांटे, चित्रकूट में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की नींव भी रखी
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?