सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सीएए पर हिंसा:राष्ट्रपति को ज्ञापन देने के बाद सोनिया बोलीं- दिल्ली में दंगों के वक्त सरकार मूकदर्शक बनी रही, मनमोहन ने इसे राष्ट्रीय शर्म कहा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

सीएए पर हिंसा:राष्ट्रपति को ज्ञापन देने के बाद सोनिया बोलीं- दिल्ली में दंगों के वक्त सरकार मूकदर्शक बनी रही, मनमोहन ने इसे राष्ट्रीय शर्म कहा

Last updated: February 27, 2020 5:10 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और पार्टी के अन्य नेता दिल्ली हिंसा पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन सौंपने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में दंगे होते रहे और केंद्र सरकार मूकदर्शक बनी रही। हमने राष्ट्रपति से देश में लोगों की जिंदगी, आजादी और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा है। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने दिल्ली के दंगों को राष्ट्रीय शर्म करार दिया। कांग्रेस ने राष्ट्रपति से सरकार को राजधर्म याद दिलाने की अपील की

राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने के बाद सोनिया गांधी ने कहा- हमने गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की भी मांग की है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है, उसे बोलने दीजिए, हम भी बोलेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा- राजधानी दिल्ली में पिछले चार दिनों में जो कुछ हुआ, वो देश के लिए शर्म की बात है। हम सब इसको लेकर बेहद चिंतित हैं। केंद्र सरकार हालात पर काबू करने में पूरी तरह नाकाम रही है। हमारी पार्टी ने राष्ट्रपति से केंद्र सरकार को राजधर्म याद दिलाने की अपील की है।

क्या देश में लोकतंत्र खत्म हो गया है: ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को अपनी एक कविता में दिल्ली हिंसा की आलोचना की। उन्होंने लिखा, ‘‘एक तूफान ने देश को बंदूक की नोंक पर खड़ा कर दिया, एक शांत देश हिंसक हो गया, क्या देश से लोकतंत्र का खात्मा हो गया। इसका जवाब कौन देगा, आखिर इसका हल किसके पास होगा, हम गूंगे-बहरे हो चुके हैं, एक पवित्र भूमि नर्क में बदल गई है।’’

बुधवार को भी कांग्रेस ने शांति मार्च निकाला था
दिल्ली हिंसा को लेकर बुधवार को भी कांग्रेस ने शांति मार्च निकाला था। कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी स्मृति की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें जनपथ रोड पर ही रोक लिया। इसके बाद प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। प्रियंका ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार दिल्ली में हिंसा रोकने में नाकाम रही है और इस नाकामी के लिए गृहमंत्री अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए।

बुधवार को ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोनिया ने कहा था, ‘‘पिछले कुछ दिनों से हो रही हिंसा सोची-समझी तरीके से हो रही है। दिल्ली चुनाव के समय भी इसे देखा गया था। भाजपा के नेताओं ने भड़काऊ बयान देकर इस हिंसा को भड़काया है। एक भाजपा नेता ने पिछले रविवार को भी पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए भड़काऊ भाषण दिया था। गृह मंत्री शाह को इस्तीफा देना चाहिए।’’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article संवाद संस्था शिरोमणि के साथ संगोष्ठी का सफल आयोजन
Next Article 2022 तक राज्यसभा में बढ़ेगा कांग्रेस का दबदबा, बीजेपी की सीटे घटेंगी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

एक स्ट्रीट लाइट पर घिरी व्यवस्था! सालभर बाद भी नहीं हुआ समाधान, भाजपा नेता दिग्विजय सिंह राना ने सांसद-विधायक को दिया खुला संदेश
state
October 30, 2026
उपासना कामिनेनी कोनिडेला का उन महिलाओं को कड़ा संदेश, जो अपने फायदे या कमजोर पुरुषों को खुश करने के लिए दूसरी महिलाओं को नीचा दिखाती हैं
entertainment
October 30, 2026
मीरा बाई की याद में संगीतमय कार्यक्रम ‘मीरा सा दीवाना कोई नहीं’ में जुटे कई सेलिब्रिटी
Mumbai / Maharshtra
October 30, 2026
“शाहरुख खान का सपना था समुद्र के सामने एक शानदार बंगला हो”, अनिल कपूर ने याद किया ‘मन्नत’ खरीदने का किस्सा
entertainment
October 30, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?