By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 2022 तक राज्यसभा में बढ़ेगा कांग्रेस का दबदबा, बीजेपी की सीटे घटेंगी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

2022 तक राज्यसभा में बढ़ेगा कांग्रेस का दबदबा, बीजेपी की सीटे घटेंगी

Last updated: February 27, 2020 10:57 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार नही है, ऐसे में राज्यसभा में भी बीजेपी की ताकत घटने के आसार हैं। इन तीनों राज्यों में विद्यायकों के अंकगणित के हिसाब से आगे आने वाले समय में बीजेपी को काफी नुकसान होने वाला है। फिलहाल तीनों राज्यों की 26 सीटों में से भाजपा के पास अभी 21 सीटें हैं। लेकिन 2022 के राज्यसभा चुनाव में बीजेपी इन तीनों राज्य में 12 या 13 सीटों पर सिमट सकती है।

राज्यसभा के लिए 26 मार्च को हो रहे चुनाव में मध्य प्रदेश की तीन सीटों के लिए चुनाव होगा। अभी इसमें बीजेपी के पास दो और कांग्रेस के पास एक सीट है। इसमें कांग्रेस को दो सीटें आसानी से मिल जाएंगी, जबकि बीजेपी के खाते में एक सीट जाएगी। इसी तरह वर्ष 2022 में तीन सीटों के लिए चुनाव होगा। उस चुनाव में कांग्रेस के खाते में दो और बीजेपी के खाते में एक सीट जाएगी। इस तरह 2022 तक मध्यप्रदेश में भाजपा के पास 11 में से छह सीटें होंगी ।

राज्यसभा में इस समय कांग्रेस की सदस्य संख्या जीरो है, लेकिन नई विधानसभा में विधायकों की संख्या के हिसाब से इस साल 26 मार्च को हो रहे चुनाव में इसके दो सदस्य राज्यसभा में होंगे। बीजेपी को राजस्थान से 2020 में केवल एक सीट मिलेगी। राजस्थान में 2020 में तीन सीटें खाली हो रही हैं। इनमें विधायकों की संख्या बल के हिसाब से कांग्रेस को दो और बीजेपी को एक सीट मिल सकती है। हालांकि कांग्रेस को दूसरी सीट के लिए निर्दलीय और सहयोगी दलों का सहारा लेना होगा।

इसी तरह से 2022 में राज्य में चार सीटें खाली हो रही हैं। इसमें कांग्रेस को दो सीटें आसानी से मिल जाएंगी, जबकि तीसरी सीट के लिए मुकाबला होगा। वहीं, भाजपा को एक सीट मिलेगी और दूसरी सीट के लिए उसे सात और विधायकों की जरूरत पड़ेगी। ऐसी स्थिति में राज्य में चौथी सीट के लिए मुकाबला दिलचस्प हो सकता है। इस तरह राजस्थान में 2022 तक कांग्रेस शून्य से बढ़कर चार से पांच राज्यसभा सांसद वाली पार्टी हो जाएगी।

भाजपा को छत्तीसगढ़ में सीधे तौर पर भारी नुकसान हो रहा है। मार्च में राज्य में दो सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। कांग्रेस और बीजेपी के पास वर्तमान में एक-एक सीट है। लेकिन ये दोनों सीटें कांग्रेस के खाते में चली जाएंगी। इसी तरह 2022 में होने वाले चुनाव में दो सीटें कांग्रेस के खाते में चली जाएंगी।

गौरतलब है की मध्यप्रदेश में 11, राजस्थान में 10 और छत्तीसगढ़ में पांच राज्यसभा सदस्य हैं। वर्तमान राज्यसभा में राजस्थान की दसों सीट पर भाजपा का कब्जा है। मध्यप्रदेश में बीजेपी के पास आठ और कांग्रेस के पास तीन हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ में बीजेपी के तीन और कांग्रेस के दो राज्यसभा सांसद हैं इन तीन राज्यों की 26 सीटों में से 21 सीटें बीजेपी के पास हैं और सिर्फ पांच सीटों पर कांग्रेस है। लेकिन 2022 तक बीजेपी 12 या 13 सीटों पर सिमट जाएगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सीएए पर हिंसा:राष्ट्रपति को ज्ञापन देने के बाद सोनिया बोलीं- दिल्ली में दंगों के वक्त सरकार मूकदर्शक बनी रही, मनमोहन ने इसे राष्ट्रीय शर्म कहा
Next Article सोनिया गांधी के ‘आर-पार’ वाले बयान पर बीजेपी का वार, जावड़ेकर बोले- दो महीने से हो रही थी हिंसा की तैयारी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

धर्मेंद्र प्रधान ने मोदी को इस्तीफा सौंपा
national
July 25, 2026
रामायण में रावण का किरदार निभाने पर रॉकिंग स्टार यश ने की बात
entertainment
July 25, 2026
कांकलावास बांध परियोजना को मिली बड़ी प्रशासनिक गति, अब बजट स्वीकृति की ओर बढ़ा मामला
state
July 25, 2026
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े ने ‘द इंडिया स्टोरी’ की ग्रीन कार्पेट स्क्रीनिंग में बिखेरा जलवा
entertainment
July 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?