By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दुनिया के सबसे 30 प्रदूषित शहरों में 21 भारत के
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
ArticlesSurvey

दुनिया के सबसे 30 प्रदूषित शहरों में 21 भारत के

Last updated: February 26, 2020 8:48 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

नई दिल्ली: दुनियाभर में वायु प्रदूषण के सबसे खराब स्तर वाले शहरों की सालाना लिस्ट में भारत के शहर एक बार फिर टॉप पर हैं। यूपी का गाजियाबाद इस लिस्ट में पहले नम्बर पर है। टॉप-10 में से 6 और टॉप-30 में कुल 21 शहर भी भारत के हैं। वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट-2019 का यह डेटा आईक्यूएआईआर के शोधकर्ताओं ने तैयार किया है। हर साल यह रिपोर्ट तैयार होती है। 2018 की रिपोर्ट में टॉप-30 प्रदूषित शहरों में भारत के 22 शहर शामिल थे।

नई रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी के गाजियाबाद का 2019 में औसत पीएम2.5 (μg/m³)- 110.2 था, जो दुनियाभर में सबसे खराब था। इसके बाद अगले तीन स्थानों पर चीन और पाकिस्तान के शहर हैं, लेकिन जैसे-जैसे लिस्ट आगे बढ़ती है, भारत के शहरों की संख्या भी इसमें बढ़ती जाती है। टॉप-50 तक भारत के 26 शहर इस लिस्ट में आ जाते हैं। इस लिस्ट के टॉप-50 में सभी शहर एशियाई देशों के हैं। इन सभी का सालाना औसत पीएम2.5 (μg/m³)- 60 से ज्यादा रहा है।

शहर PM 2.5 (μg/m³) 2019 PM 2.5 (μg/m³) 2018
गाजियाबाद, भारत 110.2 135.2
होतन, चीन 110.1 116
गुजरनवाला, पाकिस्तान 105.3 –
फैसलाबाद, पाकिस्तान 104.6 130.4
दिल्ली, भारत 98.6 113.5
नोएडा, भारत 97.7 123.6
गुड़गांव, भारत 93.1 135.8
राविंडी, पाकिस्तान 92.2 –
ग्रेटर नोएडा, भारत 91.3 –
बंधवारी, भारत 90.5 –
लखनऊ, भारत 90.3 115.7
लाहौर, पाकिस्तान 89.5 114.9
बुलंदशहर, भारत 89.4 –
मुजफ्फरनगर, भारत 89.1 –
बागपत, भारत 88.6 –
काशगर, चीन 87.1 95.8
जिंद, भारत 85.4 91.6
फरीदाबाद, भारत 85 129.1
कोरौत, भारत 85 –
भिवंडी 83.4 125.4
ढाका, बांग्लादेश 83.3 97.1
पटना, भारत 82.1 –
पलवल, भारत 82.1 –
दक्षिण तांगेरन, इंडोनेशिया 81.3 –
मुजफ्फरपुर, भारत 81.2 110.3
हिसार, भारत 81 –
मुरीदके, पाकिस्तान 80.6 –
कुतैल, भारत 80.4 –
जोधपुर, भारत 77.2 113.6
मुरादाबाद, भारत 76.5 104.9

सबसे प्रदूषित देशों में भारत का स्थान 5वां
टॉप-10 सबसे प्रदूषित देशों में सभी देश एशियाई हैं। भारत का स्थान इसमें 5वां है। पिछले साल भारत का स्थान तीसरा था। 2019 में भारत का पीएम2.5 (μg/m³)- 58.08 रहा, जो 2018 से 14.46 पॉइंट कम है। रिपोर्ट में इस सुधार का कारण आर्थिक मंदी को बताया गया है। इस लिस्ट में बांग्लादेश पहले नम्बर पर और पाकिस्तान दूसरे नम्बर पर है। दक्षिण एशियाई देश, दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश और पश्चिमी एशियाई देशों की हालत सबसे खराब है। दुनियाभर में इसी हिस्से में वायु प्रदुषण का स्तर सबसे चिंताजनक बताया गया है।

देश PM 2.5 (μg/m³) 2019 PM 2.5 (μg/m³) 2018
बांग्लादेश 83.3 97.1
पाकिस्तान 65.8 74.2
मंगोलिया 62 58.5
अफगानिस्तान 58.8 61.8
भारत 58.08 72.54
इंडोनेशिया 51.71 42.01
बहरीन 46.80 59.80
नेपाल 44.46 54.15
उज्बेकिस्तान 41.20 34.30
इराक 39.60 –

किस आधार पर तैयार होती है रिपोर्ट?
ग्लोबल एयर क्वॉलिटी इन्फोर्मेशन कंपनी आईक्यूएआईआर के रिसर्चरों ने ग्राउंड मॉनिटरिंग स्टेशन के जरिए मिले पीएम2.5 (μg/m³) के डेटा के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की है। पीएम2.5 PM (μg/m³) वायु में घुले बेहद ही छोटे कण होते हैं, जिन्हे सिर्फ माइक्रोस्कोप की मदद से देखा जा सकता है। सांस लेने के दौरान ये कण आसानी से फेफड़ों तक पहुंच जाते हैं, जो बेहद नुकसानदायक है। ये आगे चलकर फेफड़ों और ह्दय से जुड़ी बीमारियों के कारण बनते हैं। अगर किसी शहर का PM 2.5 (μg/m³)- 12 से कम है तो उसे बेहतर माना गया है।

पीएम2.5 (μg/m³) एक्यूआई लेवल स्वास्थ्य के लिए कैसा?
0-12 0-50 बेहतर
12.1-35.4 51-100 संतोषजनक
35.5-55.4 101-150 सामान्य
55.5-150.4 151-200 खराब
150.5-250.4 201-300 बहुत खराब
250.5+ 301+ गंभीर

वायु प्रदूषण के कारण हर साल 15 साल से कम उम्र के 6 लाख बच्चों की मौत
विश्व स्वास्थ्य संगठन की 2018 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में हर साल 15 साल से कम उम्र के 6 लाख बच्चों की मौत सिर्फ प्रदूषण से होने वाली बीमारियों के कारण होती है। वर्ल्ड बैंक की 2016 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वायु प्रदुषण के कारण होने वाली बच्चों की मौतों से हर साल दुनियाभर में 5 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान होता है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आज का राशिफल – 26.2.2020
Next Article आधी रात अरविंद केजरीवाल के घर का घेराव कर रहे छात्रों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल, 30 हिरासत में लिए गए

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथ की राजधानी में तेरापंथाधिशास्ता की सन्निधि में अक्षय तृतीया समारोह का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
VDxShouryuv की शुरुआत: पूजा सेरेमनी में विजय देवरकोंडा के साथ दिखे ‘नेचुरल स्टार’ नानी
entertainment
April 21, 2026
तेरापंथ युवक परिषद अहमदाबाद उत्तर द्वारा CPS कार्यशाला की भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित
social
April 21, 2026
अबू आसिम आज़मी ने बकरा ईद (ईद-उल-अज़हा) से पहले जानवरों की अनावश्यक घेराबंदी रोकने की मांग
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?