By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: टेस्ट चैम्पियनशिप में भारत की 7 मैच के बाद पहली हार, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से हराकर 100वां मैच जीता
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

टेस्ट चैम्पियनशिप में भारत की 7 मैच के बाद पहली हार, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से हराकर 100वां मैच जीता

Last updated: February 24, 2020 8:05 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

न्यूजीलैंड ने सोमवार को दो टेस्ट की सीरीज के पहले मैच में भारत को 10 विकेट से हरा दिया। वेलिंगटन मैच जीतने के साथ ही कीवी टीम ने अपना 100वां टेस्ट जीत लिया है। इसके लिए उसने 441 मैच खेले। वहीं, यह भारतीय टीम की टेस्ट चैम्पियनशिप में 7 मैच के बाद पहली हार है। इसके बावजूद टीम 360 पॉइंट के साथ शीर्ष पर बरकरार है। न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब आखिरी और निर्णायक मुकाबला 29 फरवरी से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 165 और दूसरी पारी में 191 रन बनाए थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 348 और फिर 9 रन बनाकर मैच जीत लिया। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने 9 (4 और 5) विकेट लिए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। कीवी टीम के लिए सबसे ज्यादा 89 रन कप्तान केन विलियम्सन ने बनाए।

भारतीय टीम ने पारी की हार टाली
भारतीय टीम मैच के चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में 191 रन पर ऑल आउट हो गई। जबकि न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 183 रन की बढ़त बनाई थी। इस लिहाज से भारत ने पारी की हार टालते हुए कीवी टीम को जीत के लिए 9 रन का लक्ष्य दिया। जिसे न्यूजीलैंड ने 10 विकेट रहते हासिल कर लिया। टीम के लिए ओपनर टॉम ब्लेंडल 2 और टॉम लाथम 7 रन बनाकर नाबाद रहे।

कोहली 20 पारी से शतक नहीं लगा सके

दूसरी पारी में भारत के लिए सबसे ज्यादा मयंक अग्रवाल ने 58, अजिंक्य रहाणे ने 29 और ऋषभ पंत ने 25 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चल सका। कप्तान विराट कोहली 19, चेतेश्वर पुजारा 11 और पृथ्वी शॉ 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। कोहली 20 पारी से इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक नहीं लगा सके हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने सबसे ज्यादा 5 और ट्रेंट बोल्ट ने 4 विकेट लिए। एक अन्य विकेट कॉलिन डी ग्रैंडहोम को मिला।

कोहली ने रन के मामले में गांगुली को पीछे छोड़ा
कोहली के टेस्ट में 7223 रन हो गए हैं। वे भारत की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। कोहली ने सौरव गांगुली (7212) को पीछे छोड़ा। सचिन तेंदुलकर (15921) पहले, राहुल द्रविड़ (13265) दूसरे, सुनील गावस्कर (10122) तीसरे, वीवीएस लक्ष्मण (8781) चौथे और वीरेंद्र सहवाग (8503) पांचवें नंबर पर हैं।

टेलर ने अपना 100वां टेस्ट जीता

इससे पहले न्यूजीलैंड टीम ने तीसरे दिन 348 का बड़ा स्कोर बनाया। टीम के कप्तान केन विलियम्सन ने सबसे ज्यादा 89, रॉस टेलर ने 44, काइल जैमिसन ने 44 और कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने 43 रन बनाए। टेलर ने अपने 100वें टेस्ट में जीत दर्ज की है। इशांत शर्मा ने 5 विकेट लिए। रविचंद्रन अश्विन ने 3, जबकि मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने 1-1 विकेट लिए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आज का राशिफल – 24.2.2020 सोमवार
Next Article नागरिकता संशोधन कानून पर बोले पी चिदंबरम भाजपा और भारत के लोगों के बीच जंग है ये

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

परिस्थिति अनुकूल हो या प्रतिकूल, बनी रहे समता व शांति : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
July 21, 2026
मुंबई होलसेल गोल्ड ज्वेलर्स एसोसिएशन (MWGJA) का वार्षिक पिकनिक एवं वार्षिक आम सभा (AGM) अंचावियो रिसॉर्ट में सफलतापूर्वक संपन्न
Mumbai / Maharshtra
July 21, 2026
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी’ का स्पैनिश पार्टी ट्रैक ‘अरिवा’ हुआ रिलीज़
entertainment
July 20, 2026
जियोस्टार इस फेस्टिव सीज़न को बनाएगा और भी ‘बिग्ग’, पूरे भारत में एक साथ लॉन्च होंगे बिग बॉस के छह संस्करण
entertainment
July 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?