सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: रसोई गैस और सीएनजी के 25 फीसदी तक घट सकते हैं दाम
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

रसोई गैस और सीएनजी के 25 फीसदी तक घट सकते हैं दाम

Last updated: February 23, 2020 6:46 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:वैश्विक स्तर पर दाम में नरमी के साथ देश में प्राकृतिक गैस की कीमतों में अप्रैल से 25 प्रतिशत की कटौती हो सकती है। ऐसा होने से रसोई गैस और सीएनजी सस्ती हो सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सार्वजनिक क्षेत्र की ओएनजीसी और ऑयल इंडिया लि. एक अप्रैल से छह महीने की अवधि के लिए गैस के दाम में कटौती कर करीब 2.5 डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट कर सकती हैं। फिलहाल यह 3.23 डॉलर प्रति यूनिट है। देश में उत्पादित गैस में इन दोनों कंपनियों की अच्छी-खासी हिस्सेदारी है।  सूत्रों के अनुसार कठिन फील्डों से उत्पादित गैस के दाम भी मौजूदा 8.43 डॉलर प्रति यूनिट से कम कर 5.50 डॉलर प्रति यूनिट की जा सकती है।

प्राकृतिक गैस के दाम हर छह महीने पर बदलते हैं और इसके लिए एक अप्रैल और एक अक्टूबर की तारीख तय है। गैस की दर से जहां यूरिया, बिजली और सीएनजी की कीमतें तय होती हैं, वहीं इससे ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) जैसी गैस उत्पादकों की आय भी निर्धारित होती है। इससे पहले, प्राकृतिक गैस की कीमत में एक अक्तूबर को 12.5 प्रतिशत की कटौती की गई थी। इसके तहत दर 3.69 डॉलर प्रति यूनिट से कम कर 3.23 डॉलर प्रति यूनिट किया गया। वहीं कठिन क्षेत्रों से उत्पादित गैस के लिये कीमत उच्चतम स्तर 9.32 डॉलर प्रति यूनिट से घटाकर 8.43 डॉलर प्रति यूनिट किया गया। गैस की कीमतों में कटौती से ओएनजीसी जैसी कंपनियों की आय कम होगी लेकिन इससे सीएनजी के दाम भी कम होंगे। साथ ही घरों में पाइप के जरिये पहुंचने वाली रसोई गैस और उर्वरक तथा पेट्रोरसायन की लागतें भी कम होंगी। गैस के दाम में एक डॉलर प्रति यूनिट के बदालाव से यूरिया की उत्पादन लागत करीब 1,600 से 1,800 रुपये प्रति टन का बदलाव आता है।

आप पर कैसे होगा असर
प्राकृतिक गैस का उपयोग उर्वरक और बिजली उत्पादन में किया जाता है। साथ ही उसका उपयोग वाहनों में ईंधन (सीएनजी) के रूप में और घरों में पाइप के जरिये खाना पकाने की गैस (पीएनजी) में होता है। ऐसे में प्राकृतिक गैस की कीमत घटने पर सीएनजी, पीएनजी और उर्वरक के साथ बिजली भी सस्ता हो सकती है।

सरकार और कंपनियों की जेब हल्की होगी
सूत्रों ने कहा कि दाम में कटौती से देश की सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी ओएनजीसी की कमाई करीब 3,000 कम होगी। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज और उसकी भागीदार बीपी की आय भी प्रभावित हो सकती है जो दूसरे चरण में पूर्वी अपटीय क्षेत्र में केजी-डी6 ब्लाक में खोजे गये फील्ड से 2020 के मध्य से उत्पादन की योजना बनाई है। कीमत में कटौती से सरकार की सब्सिडी में 2020-21 की पहली छमाही में 800 करोड़ रुपये की कमी आएगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘डांवाडोल’ हो रही है कांग्रेस की हालत, नया अध्यक्ष चुना जाना वक्त की जरूरत है: थरूर
Next Article अनुच्छेद 370:राजनाथ ने कहा- कश्मीर में नजरबंद अब्दुल्ला और मुफ्ती की जल्द रिहाई की प्रार्थना करूंगा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्वत पाटिया में महा सती अंजना परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन 
social
September 7, 2026
अणुव्रत समिति मुंबई क्षेत्र ठाणे ने किया अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट (ACC) 2026 का शानदार आय़ोजन
social
September 7, 2026
कृति खरबंदा ने अली फज़ल के ‘मिर्जापुर’ में काम की सराहना की, शेयर की दिल छू लेने वाली पोस्ट
entertainment
September 7, 2026
जन्माष्टमी पर मिला सहयोग का अनमोल उपहार
social
September 7, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?