ज्यादातर लोग नौकरी क्यों बदलते हैं? इसके कई जवाब हो सकते हैं लेकिन ज्यादातर लोग ज्यादा सैलेरी के कारण जॉब बदलते हैं लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कर्मचारियों को नई कंपनी में उम्मीद से ज्यादा हाइक नहीं मिल पाता, वहीं अक्सर ऐसा भी होता है कि सैलेरी हाइक को लेकर आखिर एचआर से बात कैसे की जाए, यह क्लीयर नहीं हो पाता। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिनसे आप अपनी सैलेरी बढ़वाने के लिए एचआर से बात कर सकते हैं।
अपनी वैल्यू को जोड़ते हुए नेगोशिएट करें
एचआर ऑफिस से सैलेरी नेगोशिएट करने से पहले आप इस बात की जानकारी जरूर ले लें, कि एक कर्मचारी के तौर पर एचआर कितने प्रतिशत तक सैलेरी हाइक करता है। इसके लिए आपको बहुत से तथ्यों जैसे एक्सपीरियंस, लीडरशिप क्वालिटी, एजुकेशन, सर्टिफिकेशन प्रोग्राम को ध्यान में रखना होगा। इन सभी बातों से आपकी वैल्यू बनती है। इनके आधार पर आप एचआर से अपनी सैलेरी बढ़वाने के लिए बात कर सकते हैं।
मार्केट में अप्लाई की गई पोस्ट की एवरेज सैलेरी की जानकारी
आप दूसरी कंपनी में जिस भी पोस्ट के लिए अप्लाई करने जा रहे हैं। उसकी एवरेज सैलेरी के बारे में जानकारी जुटाएं। आप अपने दोस्तों या उस फील्ड में काम करने वाले लोगों से बातचीत कर सकते हैं कि इस पोस्ट के लिए एवरेज सैलेरी क्या है। वहीं, आपको इसकी जानकारी भी रखनी होगी कि दूसरी कंपनी इस पोस्ट के लिए कितनी सैलेरी दे रही हैं।
हमेशा सैलेरी ज्यादा मांगे
क्या आपको कभी ऐसा कोई कर्मचारी मिला है, जिसे कंपनी ने उसकी मुंह मांगी सैलेरी दी हो? ऐसा बहुत कम होता है। ज्यादातर लोगों को सैलेरी नेगोशिएशन के तौर से गुजरना पड़ता है। ऐसे में हमेशा सैलेरी बढ़ाकर ही बोलें ताकि नेगोशिएशन करते-करते कम से कम आपको अपनी उम्मीद को छूती सैलेरी तो जरूर मिल सके।
अपने खर्चों को शेयर करें
कभी भी खर्चा बढ़ने के कारण नई जॉब ज्वाइन करने में हिचकिचाएं नहीं। चाहे वो ट्रैवलिंग का खर्च हो या रेंट का। ऐसे में अगर आपका नया ऑफिस आपके घर से काफी दूर है, तो एचआर से इस बारे में बात करें कि आपको सैलेरी में इसलिए भी हाइक चाहिए क्योंकि आपका आने-जाने का खर्च बढ़ जाएगा। ऐसे में आपकी सैलेरी बढ़ने के चांस काफी बढ़ जाएंगे।
आत्मविश्वास रखें और बात न बनने के डर का प्रेशर छोड़ें
आत्मविश्वास सैलेरी बढ़वाने के लिए एक चाबी की तरह काम करता है यानी आपसे अगर एचआर सैलेरी कम करने की बात करता है, तो आपको आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखनी चाहिए। जिससे एचआर पर एक पॉजिटिव इम्पेक्ट पड़े। वहीं, आपको एचआर को इस बात का इशारा भी देना है कि आप कम सैलेरी में काम नहीं कर पाएंगे। ऐसे में अगर आप एचआर की ऑफर की हुई सैलेरी से खुश नहीं होते, तो विन्रम होकर इस ऑफर को मना कर दें।
नई कंपनी ज्वाइन करने पहले इन 5 ट्रिक्स से बढ़वा सकते हैं अपनी सैलरी
Leave a comment
Leave a comment