By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अवैध झोपड़ों को तोड़ने में ड्रोन की मदद लेगा बीएमसी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

अवैध झोपड़ों को तोड़ने में ड्रोन की मदद लेगा बीएमसी

Last updated: February 17, 2020 3:21 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

मुंबई:देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अवैध झोपड़े बनाने में शह देनेवाली बीएमसी अब उन्हें तोड़ने के लिए आधुनिक तकनीक की मदद लेगी। बीएमसी का कहना है कि अब वह मुंबई में अवैध झोपड़ों को तोड़ने में ड्रोन की मदद लेगी। इससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना को टाला जा सकेगा।
बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले ही दहिसर नदी में अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनाए गए 95 झोपड़ों को हटाया गया था। यहां झोपड़ों को हटाने के लिए पहली बार मुंबई में ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था, यह काफी सफल रहा। उन्होंने बताया कि तोड़क कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों की क्या प्रतिक्रिया होती है, इस पर नजर रखने में ड्रोन कैमरे काफी सहायक सिद्ध होंगे। साथ ही इसके जरिए पुलिस और बीएमसी कर्मचारी मौके की स्थिति को देखते हुए रणनीति आसानी से कम समय में बदल सकेंगे।
अधिकारी ने बताया कि हम हर तोड़क कार्रवाई से पहले स्थानीय पुलिस अधिकारी को सूचित करते हैं और उनसे फोर्स की मांग करते हैं। वह हमें पुलिस बल मुहैया भी कराते हैं। इसलिए हमने फैसला किया है कि भविष्य में बड़ी तोड़क कार्रवाई या संशयित क्षेत्र में तोड़क कार्रवाई के समय पुलिस जवानों के साथ ड्रोन कैमरे के इस्तेमाल का भी निवेदन करेंगे।
अधिकारी ने बताया कि मुंबई में कई स्थानों पर तोड़क कार्रवाई के दौरान बीएमसी कमर्चारियों और पुलिस जवानों को भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। बता दें कि बीएमसी ने 15 जनवरी के बाद मुंबई में दहिसर में 10, विक्रोली में 25, भांडुप में 35, एलबीएस मार्ग पर 61, दहिसर में 95 और गोरेगांव के शास्त्रीनगर नाले को चौड़ा करने के लिए 2020 अवैध झोपड़ों के खिलाफ तोड़क कार्रवाई की है। अधिकारी ने बताया कि दहिसर में तोड़क कार्रवाई के दौरान ड्रोन के जरिए लोगों पर नजर रखी जा रही थी। इससे किसी तरह के संभावित विरोध को लेकर तैयारी करने में मदद मिल सकती थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article शिवसेना-कांग्रेस और एनसीपी को अकेले हराएगी बीजेपी
Next Article राहुल गांधी के आर्डिनेंस फाड़ने पर नाराज थे मनमोहन सिंह, उस समय देना चाहते थे इस्तीफा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘ पेड्डी’ के लिए राम चरण को मिल रही नेशनल अवॉर्ड की मांग, फैंस ने की जमकर तारीफ
entertainment
June 4, 2026
पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ काकरोच का पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे किसान
state
June 4, 2026
स्वयं – वी कनेक्ट की चौथी बैठक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर हुआ विशेष प्रशिक्षण
social
June 4, 2026
तेरापंथी सभा मुंबई का अधिवेशन संपन्न, सुरेंद्र कोठारी निर्विरोध निर्वाचित हुए अध्यक्ष
social
June 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?