By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: शिवसेना-कांग्रेस और एनसीपी को अकेले हराएगी बीजेपी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

शिवसेना-कांग्रेस और एनसीपी को अकेले हराएगी बीजेपी

Last updated: February 17, 2020 3:35 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई:महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी गठबंधन सरकार में सबकुछ ठीक-ठाक नहीं चलने की चर्चाओं के बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने विपक्षी दलों को चुनौती दी है। फडणवीस ने शनिवार को कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन में अगर दम है तो फिर से चुनाव करा ले। बीजेपी अकेले ही कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना को हरा देगी।
मुंबई में बीजेपी के एक कार्यक्रम में बोलते हुए फडणवीस ने कहा, ‘मैं शिवसेना को चुनौती देता हूं कि अगर आपमें इतना ही आत्मविश्वास है तो फिर से चुनाव लड़ लें। बीजेपी अकेले ही कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना को हरा देगी।’ बता दें कि महाराष्ट्र की राजनीति में इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस-शिवसेना-एनसीपी तीन पार्टियों के गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।
इसके साथ ही भीमा कोरेगांव की जांच का मामला एनआईए को सौंपे जाने पर एनसीपी और शिवसेना में हुई बयानबाजी पर फडणवीस ने कहा, ‘भीमा कोरेगांव केस को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को ट्रांसफर किए जाने के लिए मैं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को धन्यवाद देता हूं। शरद पवार इस कदम का विरोध कर रहे थे क्योंकि उन्हें डर था कि एनआईए की जांच में सच सामने आ जाएगा।’ इससे पहले उद्धव ठाकरे ने शिवसेना सरकार के द्वारा एनआईए को जांच सौंपे जाने का विरोध किया था। हालांकि बाद में वह पलट गए।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र की शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन वाली सरकार ‘पल में तोला पल में माशा’ वाले हाल पर चल रही है। तीनों पार्टियों के नेता कभी कुछ कहते हैं तो अगले ही पल पलट जाते हैं। इसका ताजा उदाहरण एनसीपी चीफ शरद पवार ने पेश किया है। एल्गार परिषद केस की जांच एनआईए को सौंपे जाने पर शरद पवार ने शुक्रवार को ही उद्धव ठाकरे को आड़े हाथ लिया था। अगले ही दिन शरद पवार ने शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे की तारीफ की है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पुलवामा हमले के बाद पहली बार पाकिस्तान की कोई टीम भारत आएगी, एशियन चैंपियनशिप के लिए वीजा मिला
Next Article अवैध झोपड़ों को तोड़ने में ड्रोन की मदद लेगा बीएमसी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘ पेड्डी’ के लिए राम चरण को मिल रही नेशनल अवॉर्ड की मांग, फैंस ने की जमकर तारीफ
entertainment
June 4, 2026
पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ काकरोच का पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे किसान
state
June 4, 2026
स्वयं – वी कनेक्ट की चौथी बैठक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर हुआ विशेष प्रशिक्षण
social
June 4, 2026
तेरापंथी सभा मुंबई का अधिवेशन संपन्न, सुरेंद्र कोठारी निर्विरोध निर्वाचित हुए अध्यक्ष
social
June 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?