सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जय श्री राम के नारे पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP वालों से जान का खतरा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

जय श्री राम के नारे पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP वालों से जान का खतरा

Last updated: February 15, 2020 5:18 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

कन्नौज: पार्टी कार्यालय में शनिवार को हुए महिला सम्मेलन में अखिलेश यादव के सामने एक युवक ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। अखिलेश ने इसे साजिश बताते हुए कहा कि भाजपा वालों से जान का खतरा है। दरअसल, सम्मेलन के दौरान अचानक पहुंचे एक युवक ने उनके सवाल किया और अखिलेश के बुलाने पर जय श्री राम के नारे लगाने लगा। इसपर मौजूद लोगों से युवक को दबोचने की कोशिश की तो युवक धक्का-मुक्की करने लगा। मंच पर मौजूद अखिलेश ने पुलिस से बीच-बचाव करने को कहा और मंच से ही आरोप लगाया कि दो दिन पहले उनके मोबाइल पर एक भाजपा नेता ने धमकी दी थी। अब सभा में भाजपा वाले अपने लोगों को भेजकर माहौल खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे भाजपा वालों से खतरा है। जिस तरह यह युवक यहां आकर उलझा उससे खतरा हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

भाजपा की सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा
महिला सम्मेलन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार में प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है, रोज प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से माताओं-बहनों के खिलाफ अत्याचार की खबरें आ रही हैं, इस सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। मेरठ में मेडिकल छात्रा संग वारदात का उदाहरण देते हुए सरकार पर हमला किया।

अमेरिका के राष्ट्रपति से छिपाई जा  रही गरीबी
अखिलेश यादव ने अमेरिका के राष्ट्रपति के आगमन से पहले गुजरात में झुग्गियों के आगे दीवार खड़ा करने पर तंज कसते हुए कहा कि गरीबों का भला नहीं करने वाले अब उनके आगे दीवार खड़ी कर रहे हैं, लेकिन अमेरिका को सब पता रहता है, उकसे राडार में सबकुछ कैद होता है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति हमारे देश के लिए नहीं अपने हित के लिए व्यापार के लिए आ रहे हैं।

चुनाव में 780 दिन बाकी, उसके बाद समाजवादी सरकार
अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में अब 780दिन बाकी हैं। उसमें 200 दिन तो चुनाव में ही बितेगा, इसलिए अब कमर कस लीजिए। कहा कि पार्टी की ओर से हर जगह कार्यक्रम चलाया जाएगा। नए कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी जाएगी।घर में कैलेंडर टांगिए, रोज एक तारीख काटिए। इस सरकार को बदलिए और अपनी सरकार लाइए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article इमरान बोले- ईमानदार हूं, इसलिए फौज मेरे साथ, मैं दुनिया में सबसे कम तनख्वाह पाने वाला प्रधानमंत्री
Next Article फिटनेस टेस्ट में उमर अकमल ने खोया आपा, ट्रेनर के साथ की गाली-गलौज

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
social
September 2, 2026
अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर ‘लव लॉटरी’ का रोमांटिक गाना ‘नज़र लग जाएगी’ रिलीज़
entertainment
September 2, 2026
संदेश गौर ने कर रहे दिग्गज अभिनेता मनीष खन्ना और निर्देशक अजीत वर्मा के साथ की हिंदी फिल्म “ज़िद्दी छोरा” के लिए शूटिंग
entertainment
September 2, 2026
नारी में त्याग, शक्ति और संतुलन का समन्वय जरूरी : डॉ. समकित मुनिजी
social
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?