सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: इमरान बोले- ईमानदार हूं, इसलिए फौज मेरे साथ, मैं दुनिया में सबसे कम तनख्वाह पाने वाला प्रधानमंत्री
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

इमरान बोले- ईमानदार हूं, इसलिए फौज मेरे साथ, मैं दुनिया में सबसे कम तनख्वाह पाने वाला प्रधानमंत्री

Last updated: February 15, 2020 5:09 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि वो ईमानदार हैं, इसलिए फौज से उन्हें कोई खतरा नहीं है। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में इमरान ने कुछ अहम सवालों के जवाब दिए। हालांकि, मुल्क में आटे-शक्कर की भयंकर किल्लत और बेतहाशा महंगाई पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। खान ने कहा कि वो दिन रात पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करते हैं। इसके अलावा वे दुनिया के सबसे कम तनख्वाह पाने वाले प्रधानमंत्री हैं।

आर्मी का खौफ नहीं
एक सवाल पर खान ने कहा, “मैं ईमानदार हूं। इसलिए फौज से मुझे कोई खतरा नहीं। वो तो मेरे साथ है। सरकार और फौज के बीच कोई तनाव भी नहीं हैं। मैं मुल्क की बेहतरी के लिए दिन-रात काम करता हूं। इसके नतीजे भी दिखने लगे हैं। फौज का डर तो नवाज शरीफ और जरदारी जैसे भ्रष्ट नेताओं को होना चाहिए। देश की खुफिया एजेंसीज जानती हैं कि नवाज और जरदारी ने भ्रष्टाचार से कैसे और कितना पैसा कमाया। वो ये भी जानती है कि मैंने किसी तरह का करप्शन नहीं किया। मौलाना फजल-उर-रहमान सरकार को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके खिलाफ देशद्रोह का केस चलाया जाएगा।”

मेरी सैलरी सबसे कम
अपनी ईमानदारी और सादगी का बयान करते हुए इमरान ने कहा, “मैंने कोई कैम्प ऑफिस नहीं खोला। रोजी-रोटी के लिए मैं सिर्फ सैलरी पर निर्भर हूं। अपने तमाम बिलों का भुगतान जेब से करता हूं। हो सकता है लोग भरोसा न करें लेकिन मैं दुनिया में सबसे कम तनख्वाह पाने वाला प्रधानमंत्री हूं।” पाकिस्तान में इन दिनों गेहूं का आटा और शक्कर की भयंकर किल्लत है। इनकी कीमत भी आसमान छू रही है। कई शहरों में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बारे में पूछे गए सवाल पर इमरान ज्यादा सफाई नहीं दे सके। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि सरकार मामले की जांच कर रही है।

मंत्री बोले- महंगाई के लिए भारत जिम्मेदार
दूसरी तरफ, पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद ने बेतहाशा महंगाई के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। एक इंटरव्यू में राशिद ने कहा- कश्मीर मुद्दे के कारण भारत से सब्जियां, टमाटर और प्याज आना बंद हो गए, इसकी वजह से पाकिस्तानी लोगों को ज्यादा महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। हम इससे निपटने के लिए हर हफ्ते कैबिनेट मीटिंग कर रहे हैं लेकिन मीडिया इसका मजाक बना रहा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कलराज मिश्र, हेमा मालिनी और मालिनी अवस्थी की उपस्थिति में ओटीटी प्लेटफॉर्म “मंत्रा” की घोषणा
Next Article जय श्री राम के नारे पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP वालों से जान का खतरा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
social
September 2, 2026
अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर ‘लव लॉटरी’ का रोमांटिक गाना ‘नज़र लग जाएगी’ रिलीज़
entertainment
September 2, 2026
संदेश गौर ने कर रहे दिग्गज अभिनेता मनीष खन्ना और निर्देशक अजीत वर्मा के साथ की हिंदी फिल्म “ज़िद्दी छोरा” के लिए शूटिंग
entertainment
September 2, 2026
नारी में त्याग, शक्ति और संतुलन का समन्वय जरूरी : डॉ. समकित मुनिजी
social
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?