मुंबई। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महिलामण्डल मुंबई के सभी उपनगरों की संयोजिका एवं सहसंयोजिका की संगोष्ठी अध्यक्षा भाग्यश्रीजी कच्छारा की अध्यक्षता में तेरापंथ भवन कांदिवली में आयोजित हुई। सर्वप्रथम मंत्री स्वीटीजी लोढ़ा ने सभी का स्वागत किया।तथा विगत कार्यो की समीक्षा करते हुए सभी के सहयोग व जागरूकता के प्रति आभार प्रकट किया। जिन क्षेत्रों ने विशेष कार्य किये उनका भी नामोल्लेख किया। उसके पश्चात अध्यक्षा भाग्यश्रीजी संस्था की चारों योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा की सभी नारीलोक प्रश्नोत्तरी का स्वयं स्वाध्याय करते हुए पूरी प्रमाणिकता से भरे म्युनिसिपल या किसी भी जरूरतमंद कन्या स्कूलों में सेनेटरी पेड़ डिस्पोजल मशीन सभी शाखा मंडल अपनी सुविधानुसार लगवाये। फिजियोथेरैपी सेंटर भी अपने क्षेत्र में खोलने का प्रयत्न करें। 8 मार्च Women’s day पर बाईक रैली का आयोजन व अन्य गतिविधियां कैसे करे उस पर चर्चा की गई। कन्यामण्डल संयोजिका ध्रुवी मादरेचा ने अपने विचार रखते हुए कन्यामण्डल गतिविधियों से अवगत कराया।
तेरापंथ दर्शन व तत्व ज्ञान की संयोजिका श्रीमती लाड़जी कोठारी ने भी सभी संयोजिका से निवेदन किया कि अपने क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा बहिनों को जोड़े। अंत मे सहमंत्री सरोजजी सिंघवी ने सभी का आभार ज्ञापन किया। संगोष्ठी में सभी उपनगरों की संयोजिका सहसंयोजिका के साथ उपाध्यक्ष रचनाजी हिरण, सहमंत्री गीतांजलिजी बोथरा, पूर्वाध्यक्ष भारतीजी सेठीया, प्रचार प्रसार मंत्री कांताजी डूंगरवाल, कन्यामण्डल प्रभारी संगिताजी , कार्यकारिणी सदस्य सुशीलाजी मादरेचा, प्रितीजी, आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।
दूसरे चरण में आचार्य महाप्रज्ञ जन्मशताब्दी वर्ष व ज्ञान चेतना वर्ष के उपलक्ष में मुंबई महिलामण्डल द्वारा विशेष तौर पर सभी संयोजिका को ट्रेनिंग देने हेतु प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का आयोजन किया गया। ताकि वे अपने अपने क्षेत्र में जाकर प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का आयोजन कर सके। आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी के अवदान प्रेक्षाध्यान को जन जन तक पहुंचाने का यह प्रयास है । प्रेक्षाध्यान स्वास्थ्य केंद्र कांदिवली की संयोजिका प्रीतिजी धाकड़ व सायराजी बैद् व उनकी टीम ने सभी को प्रायोगिक प्रशिक्षण के साथ ही पीपीटी के माध्यम व यौगिक क्रियाओं द्वारा बहुत ही अच्छे रूप में समझाया कि आज की टेंशन भरी जिंदगी में कैसे हम अपने आपको अंदर से सशक्त कर सके और तनावमुक्त जीवन जी सके। सभी संयोजिकओ की प्रतिक्रिया बहुत ही अच्छी रही कि हमे संगोष्ठी के साथ ही बहुत कुछ नया सीखने को मिला। प्रेक्षाध्यान स्वास्थ्यकेन्द्र व तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन का सहयोग रहा।
तेरापंथ महिला मंडल ने किया संयोजिका संगोष्ठी एवं प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment