By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: IIJS सिगनेचर 2020 : ‘इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी शो’ का शानदार आगाज, बायर्स का आना लगातार जारी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

IIJS सिगनेचर 2020 : ‘इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी शो’ का शानदार आगाज, बायर्स का आना लगातार जारी

Last updated: February 15, 2020 3:39 pm
Surabhi Saloni
Share
9 Min Read
SHARE

दिनेश कुमार/रुपेश दुबे।। मुंबईः

मुंबई के गोरेगांव स्थित बॉम्बे एक्सिबिशन सेंटर (बीएसई) ग्राउंड में IIJS सिगनेचर 2020 के इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी शो (IIJS) का आगाज हो गया है, जिसका उद्घाटन महाराष्ट्र सरकार के केबिनेट मंत्री सुभाष देसाई ने किया। 13 फरवरी को शुरू हुआ यह एग्जिबिशन 16 फरवरी तक चलेगा। बताते चलें कि मुम्बई इंटरनेशनल ज्वेलरी शो (IIJS)  13 वर्षों से लगातार हर साल होता आ रहा है। जिसे ज्वेलरी व डायमंड फर्म्स का अच्छा प्रतिसाद मिलता आ रहा है। हमेशा की तरह इस सीजन को भी पहले दिन से ही एग्जीबिटर्स का अच्छा प्रतिसाद मिलना शुरू हो गया है। इस शो में पहले दिन रजिस्ट्रेशन करवाने वालों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिसमें मुम्बई सहित देश के विभन्न हिस्सों के नामचीन ज्वेलरी कंपनियां एवं बायर्स थे। मुम्बई इंटरनेशनल ज्वेलरी शो (IIJS) के कन्वीनर मनसुख कोठारी सहित इसके अन्य कई पदाधिकारी इसे शानदार अंजाम देने की भरसक कोशिश में लगे हुए हैं तथा यह अनुमान है कि यह पहले के तुलना में और भी अधिक लोकप्रिय होगा।
शो को दूसरे दिन ‘सुरभि सलोनी’ ने शो की पड़ताल की और एग्जीबिशन में भाग ले रही कंपनियों से शो के बारे में बातचीत की, जिसे पता चलता है कि देश में आर्थिक मंदी के बावजूद लोगों में इसे लेकर काफी उत्साह है। वे मानते हैं कि यह शो उनके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रहा है।

IIJS सिगनेचर 2020 के इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी शो (IIJS) के कन्वीनर तथा वसुपति ज्वेलर्स इंडिया प्रा. लि. के प्रमुख मनसुख कोठारी इसे लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि यह एग्जीबिशन उनके व शो में भाग ले रहे सभी ज्वेलरी व डायमंड फर्म्स के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और हमारी कोशिश रहती है कि उन्हें इसका अच्छा लाभ मिले। इसीलिए इसे शानदार बनाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ते। उम्मीद है कि पहले की तुलना में दिनों-दिन इसमें निखार आएगा और कंपनियों को इसका जबरदस्त फायदा मिलेगा।

शो को लेकर मुंबई ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व चेन्स कॉर्नर के प्रकाश काकरेचा ने बताया कि आने वाले सीजन को देखें तो यह शो हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। फरवरी के बाद अप्रैल मई गुढ़ी पाड़वा व अक्षय तृतीया जैसे त्यौहार आते हैं जिसमें ज्वेलरी व अभूषणों की अच्छी-खासी मांग होती है। जैसाकि आप जानते हैं कि ज्वेलरी ऐसी चीज है जो जन्म से लेकर मरण तक हमेशा जरूरी होता है तथा यह कभी नुकसान नहीं देता है ऐसे में इसकी उपयोगिता भी हमेशा बनी रहती है। एक्जीबिशन को लेकर श्री काकरेचा कहते हैं कि यह एकदम सही प्लेटफार्म जहां से हम ग्राहकों तक पहुंच सकते हैं।

इसी तरह हमने ज्वेलरी और गोल्ड के तमाम स्टाल्स के सर्वे किए और उनके विचार जानने की कोशिश की, जिसमें सभी ने इस एग्जिबिशन को लेकर अपना उत्साह जताते हुए बेहद महत्वपूर्ण बताया और कहा कि यह हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है।

इस दौरान हमने मिथाली गोल्ड के संदीप कोठारी से भी बात किया। उनका मानना था कि ऐसे एग्जिबिशन से एक जगह एक ही प्लेटफार्म पर हमें अच्छे-खासे बायर्स मिल जाते हैं तथा हमारे ब्रांड को नेशनल/इंटरनेशनल स्तर पर पहुंचने का मौका भी मिलता है। कुल मिलाकर इस बार का भी IIJS सिगनेचर 2020 इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी शो (IIJS) बेहद अच्छा रहा।

  • ‘स्वर्ण सृष्टि ज्वेलर्स’ के आशीष नरेंद्र सिंघवी ने कहा कि शुरुआत अच्छी हुई है। बायर्स भी आ रहे हैं। IIJS सिगनेचर 2020 इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी शो (IIJS) इस बार भी हमेशा की तरह महत्वपूर्ण साबित होगा, इसमें कोई संदेह नहीं है।
  • IIJS सिगनेचर 2020 इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी शो (IIJS) को लेकर ‘गोल्ड माइन’ के अक्षय कोठारी ने भी कुछ इसी तरह के विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पहले दिन की शुरुआत भी अच्छी रही और आज भी बायर्स आ रहे हैं। हमारे लिए हमेशा ही यह एग्जीबिशन काफी महत्वपूर्ण रहा है।
  • IIJS सिगनेचर 2020 इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी शो (IIJS) में हिस्सा लेने पहुंचे ‘लक्ष्मी गोल्ड’ के रिंकू बाफना कहते हैं कि पहले और दूसरे दिन का प्रतिसाद देखकर आभास हो गया है कि बाकी दिन भी काफी अच्छा रहेगा और हमें इसका बढ़िया फायदा मिलेगा। फिलहाल बायर्स का आना लगातार जारी है।
  • IIJS सिगनेचर 2020 के इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी शो (IIJS) में ‘पीपी गोल्ड’ का भी स्टाल है, पीपी गोल्ड के प्रकाश जैन ने कहा कि यहां जहां लगातार बायर्स आ रहे हैं और विभिन्न वेरायटी की ओर्नामेंट्स की मांग कर रहे हैं। इससे खुद ही समझ लीजिए कि हम सबके लिए यह कितने फायदेमंद है।
  • दागीना ज्वेर्स के गौतम डांगी एवं अविलेश डांगी  IIJS सिगनेचर 2020 इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी शो (IIJS) को लेकर उत्साहित दिखे। उन्होंने भी बताया कि यह शो काफी शानदार होता है और यह सीजन भी हम सभी के लिए काफी उत्साहवर्धक है।
  • ‘स्काई चेन्स’ के अनिल पामेचा से भी उनके स्टाल पर मुलाकात हुई उन्होंने भी IIJS सिगनेचर 2020 इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी शो (IIJS) को लेकर साकारात्मक विचार व्यक्त किए तथा उन्होंने कहा कि यह एग्जीबिशन हमेशा की तरह इस साल भी काफी अच्छा जा रहा है।
  • मंगल सूत्रम तथा भवानी गोल्ड के स्टाल पर भी हमारा जाना हुआ। यहां महेश बाफना से मुलाकात हुई। उनका कहना था हम हर साल इस एग्जिबिशन में भाग लेते हैं, इस बार भी हमने स्टाल लिया है। हमेशा की तरह इस साल भी काफी अच्छा प्रतिसाद है।
  • ‘विनायक एक्सपोर्ट्स’ के दिनेश कोठारी से जब हम मिले तो वे आत्मविश्वास से लवरेज नजर आए और कहा कि IIJS सिगनेचर 2020 इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी शो (IIJS) काफी अच्छा एग्जिबिशन है। हम सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण और उम्मीदों से भरा हुआ होता तथा यह हमारी उम्मीदों पर खरा भी उतरता है।
  • IIJS सिगनेचर 2020 इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी शो (IIJS) में ‘सुरभि सलोनी’ की टीम श्री मंगल ज्वेलर्स लिमिटेड के स्टाल पर भी गई जहां हमारी मुलाकात मुकेश भाई से हुई। मुकेश भाई ने बताया हमेशा की तरह इस बार भी IIJS सिगनेचर 2020 इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी शो (IIJS) हमारी उम्मीदों पर खरा उतर रहा है।
  • IIJS सिगनेचर 2020 इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी शो (IIJS) में ‘वीआईपी ज्वेलरी’ के स्टाल पर हमारी मुलाकात महावीर चोरडिया से हुई। महावीर चोरडिया काफी आश्वस्त दिखे। उन्होंने बताया कि IIJS सिगनेचर 2020 इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी शो (IIJS) हमेशा से ही काफी महत्वपूर्ण रहा है और यह प्लेटफार्म हम सभी के लिए काफी फायदेमंद है। बायर्स का अच्छा प्रतिसाद है।
  • IIJS सिगनेचर 2020 इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी शो (IIJS) में ‘बानगंगा’ का भी स्टाल है। लगभग हर एग्जीबिशन में ‘बानगंगा’ का स्टाल होता है। बानगंगा के विकास नवरतन गन्ना ने बताया कि यह एग्जिबिशन हमेशा की तरह ठीक-ठाक है। अच्छे-खासे बायर्स भी आ रहे हैं।
  • बीडी बैंगल्स के गौतम कोठारी भी अपने स्टाल पर काफी खुश नजर आ रहे थे। उनका कहना था कि IIJS सिगनेचर 2020 इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी शो (IIJS) हम सभी के लिए काफी अच्छा रहता है। इस बार भी यह हम सभी के लिए काफी फायदेमंद है। बायर्स आ रहे हैं, उम्मीद है सभी खुश होंगे।
  • IIJS सिगनेचर 2020 इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी शो (IIJS) में हम कुछ डायमंड फर्म्स के भी स्टाल्स पर भी गए। सबसे पहले हमने नाइस डायमंड के स्टाल पर जाकर बातचीत के जहां नाइस डायमंड के माणक धींग व अर्जुन सोनी से हमने बातचीत की। जिसमें वे लोग काफी संतुष्ट नजर आए। उनका मानना था कि यह एग्जिबिशन वाकई हम लोगों के लिए काफी अच्छा होता है। अधिक से अधिक लोगों को इसमें रजिस्ट्रेशन करवाना चाहिए।
  • इसके बाद हम पहुंचे धीमन डायमंड के स्टाल पर जहां किशन जी डागलिया खुद मौजूद थे साथ में देवेंद्र डागलिया बायर्स के साथ काफी व्यस्त थे। किशनजी ने बताया कि IIJS सिगनेचर 2020 इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी शो (IIJS) में हम सभी को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।
TAGGED:GJEPCIndiaIGJME2020IIJSIIJSSignature2020IIJSSignatureShowIndiaInternationalJewellryShow2020JewelleryExebitionThe Jewellery

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article उद्धव ठाकरे ने शरद पवार को दिया झटका
Next Article तेरापंथ महिला मंडल ने किया संयोजिका संगोष्ठी एवं प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का आयोजन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

PM नरेन्द्र मोदी का संबोधन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन!, चुनाव आयोग से जांच की मांग की
national
April 19, 2026
मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी, इंटरनेशनल लेवल पर भी बना चर्चा का विषय
entertainment
April 18, 2026
वरुण-मृणाल का ‘वियाह करवाड़ो जी’ रिलीज़, हर संगीत की जान बनने को तैयार
entertainment
April 18, 2026
एक्शन मोड में रश्मिका मंदाना! बैंकॉक में 8 घंटे की मुश्किल ट्रेनिंग पूरी, ‘मायसा’ के अगले शेड्यूल के लिए हैं पूरी तरह तैयार
entertainment
April 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?