By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अमरनाथ तीर्थ यात्रा 23 जून से शुरू होगी, 3 अगस्त को रक्षाबंधन पर समापन होगा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
socialstate

अमरनाथ तीर्थ यात्रा 23 जून से शुरू होगी, 3 अगस्त को रक्षाबंधन पर समापन होगा

Last updated: February 15, 2020 6:30 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

जम्मू:अमरनाथ यात्रा 23 जून, आषाढ़ मास के द्वितीया से शुरू होगी। इसका समापन रक्षाबंधन, 3 अगस्त 2020 को होगा। जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल और श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष गिरीश चंद्र मुर्मू ने जम्मू में आयोजित 37वीं बोर्ड बैठक में इन तारीखों की घोषणा की है। हर साल निश्चित समय के लिए शिवजी की इस गुफा को दर्शन के लिए खोला जाता है। हर वर्ष आषाढ़ पूर्णिमा से रक्षाबंधन तक श्रद्धालु यहां बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

इस बार आषाढ़ मास की पूर्णिमा 21 जून को है, लेकिन इस दिन सूर्यग्रहण रहेगा। संभवतः इसी कारण से अमरनाथ दर्शन दो दिन बाद 23 जून से शुरू होंगे। हालांकि, अभी अमरनाथ श्राइन बोर्ड की तरफ से इसे लेकर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। पिछले वर्ष अनुच्छेद 370 हटाने के सिलसिले में इस यात्रा को बीच में ही रोक दिया गया था। इससे कई श्रद्धालु बिना दर्शन के लौटे थे। इस बार यात्रा को लेकर कुछ विशेष इंतजाम किए जाने पर जोर दिया जा रहा है।

जानिए गुफा से जुड़ी कुछ खास बातें…

बर्फ जमने से बनता है 10-12 फीट ऊंचा शिवलिंग

अमरनाथ गुफा का इतिहास हजारों साल पुराना है। यहां बर्फ के पानी की बूंदें लगातार टपकती रहती हैं, जिससे 10-12 फीट ऊंचा शिवलिंग बनता है। अमरनाथ शिवलिंग की ऊंचाई चंद्रमा के घटने-बढ़ने के साथ-साथ घटती-बढ़ती रहती है। पूर्णिमा के दिन शिवलिंग अपने पूरे आकार में होता है, जबकि अमावस्या के दिन शिवलिंग का आकार कुछ छोटा हो जाता है। ऐसा चंद्रमा के घटने-बढ़ने से होता है।

150 फीट ऊंची है अमरनाथ गुफा

अमरनाथ गुफा श्रीनगर से करीब 145 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह गुफा 150 फीट ऊंची और करीब 90 फीट लंबी है। इस तीर्थ का सर्वाधिक महत्व इसलिए है, क्योंकि इसी स्थान पर भगवान शिव ने पार्वती को अमरत्व का रहस्य बताया था। ये गुफा हिमालय पर्वत पर करीब 4000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। गुफा में शिवलिंग बर्फ जमने से निर्मित होता है। ये शिवलिंग पूरी तरह प्राकृतिक रूप से निश्चित समय के लिए ही बनता है। गुफा में शिवलिंग के साथ ही श्रीगणेश, पार्वती और भैरव के हिमखंड भी निर्मित होते हैं।

अमरनाथ पहुंचने के हैं दो रास्ते

बाबा अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए दो रास्ते हैं। एक पहलगाम होकर जाता है और दूसरा सोनमर्ग बालटाल से जाता है। यानी देशभर के किसी भी क्षेत्र से पहले पहलगाम या बालटाल पहुंचना होता है। इसके बाद की यात्रा पैदल की जाती है। पहलगाम से अमरनाथ जाने का रास्ता सरल और सुविधाजनक समझा जाता है। बालटाल से अमरनाथ गुफा की दूरी 14 किलोमीटर है, लेकिन यह मार्ग पार करना मुश्किल भरा होता है। इसी वजह से अधिकतर यात्री पहलगाम के रास्ते अमरनाथ जाते हैं।

हजारों साल पुराना है गुफा का इतिहास

इस गुफा का इतिहास हजारों साल पुराना है। अमरनाथ गुफा की खोज सबसे पहले किसने की, इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन, यहां ऐसी मान्यता प्रचलित है कि बहुत समय पहले इस क्षेत्र में एक चरवाहे को कोई संत दिखाई दिए गए थे। संत ने चरवाहे को कोयले से भरी हुई एक पोटली दी थी। जब चरवाहा अपने घर पहुंचा तब पोटली के अंदर का कोयला सोना बन गया था। यह चमत्कार देखकर चरवाहा आश्चर्यचकित हो गया और संत को खोजने के लिए पुन: उसी स्थान पर पहुंच गया। संत को खोजते-खोजते उस चरवाहे को अमरनाथ की गुफा दिखाई दी। जब वहां के लोगों ने इस चमत्कार के विषय में सुना तो अमरनाथ गुफा को दैवीय स्थान माना जाने लगा और यहां पूजन शुरू हो गया।

ये है अमरनाथ गुफा से जुड़ी मान्यता

मान्यता है कि प्राचीन समय में इसी गुफा में भगवान शिव ने माता पार्वती को अमरत्व का रहस्य बताया था। माता पार्वती के साथ ही इस रहस्य को शुक (कबूतर) ने भी सुन लिया था। यह शुक बाद में शुकदेव ऋषि के रूप में अमर हो गए। गुफा में आज भी कुछ श्रद्धालुओं को कबूतरों का एक जोड़ा दिखाई देता है, जिन्हें अमर पक्षी माना जाता है। भगवान शिव जब पार्वती को अमर कथा सुनाने ले जा रहे थे, तो उन्होंने छोटे-छोटे अनंत नागों को अनंतनाग में छोड़ा, माथे के चंदन को चंदनबाड़ी में उतारा, अन्य पिस्सुओं को पिस्सू टॉप पर और गले के शेषनाग को शेषनाग नामक स्थल पर छोड़ा था। ये सभी स्थान अभी भी अमरनाथ यात्रा के दौरान रास्ते में दिखाई देते हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सुप्रीम कोर्ट:मौत की सजा के मामलों में सुनवाई की गाइडलाइन तय
Next Article मैच फिक्सिंग: दिल्ली HC ने संजीव चावला को अगले आदेश तक तिहाड़ जेल भेजा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?