By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम: कांग्रेस दिल्ली में फिर साफ, वोट भी हुआ हाफ
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम: कांग्रेस दिल्ली में फिर साफ, वोट भी हुआ हाफ

Last updated: February 11, 2020 2:14 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:कांग्रेस के लिए 2015 के विधानसभा चुनाव की तरह 2020 नतीजों में भी कुछ बदलाव होता नजर नहीं आ रहा है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस के लिए बल्कि बुरी खबर है कि दिल्ली में उसका वोट शेयर अब आधा रह गया है। चुनाव आयोग द्वारा सुबह 10:30 बजे तक 64 सीटों के रुझान में कांग्रेस का खाता एक बार फिर खुलता हुआ नहीं दिख रहा है। कांग्रेस सिर्फ तीन सीटों पर टक्कर दे रही है।

आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में फिर वापसी करने वाली चांदनी चौक से विधायक अल्का लांबा 5886 वोटों से पीछे चल रही है। यहां पर आप उम्मीदवार प्रहलाद सिंह आगे चल रहे हैं। दिल्ली कैंट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप तंवर 303 वोटों से पीछे चल रहे हैं। इस सीट से बीजेपी के मनीष सिंह आगे चल रहे हैं। गांधी नगर सीट से अरविंदर सिंह लवली 3052 वोटों से पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर आप उम्मीदवार नवीन चौधरी आगे चल रहे हैं।

2015 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 10 फीसदी वोट मिला था जो इस बार घटकर शुरुआती रुझानों में 4.40 रह गया है। यह पिछले विधानसभा चुनाव की तुलान में आधा है।

दिल्ली विधानसभा के लिए इस बार कुल 672 उम्मीदवार मैदान में थे जिसमें 593 पुरुष और 79 महिला उम्मीदवार हैं। तेईस विधानसभाओं में एक भी महिला उम्मीदवार नहीं है। इस बार के विधानसभा चुनाव के लिए कुल एक करोड 47 लाख 86 हजार 382 मतदाता थे। इनमें पुरुष मतदाता 81 लाख 50 हजार 236 और महिला 66 लाख 80 हजार 277 थी। पुरुष मतदाताओं में से 62.62 और महिलाओं में से 62.55 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। कुल 62.59 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले गये, जो 2015 में हुए विधानसभा चुनाव के 67.49 प्रतिशत की तुलना में करीब पांच प्रतिशत कम है। हालांकि पिछले वर्ष हुए आम चुनाव की तुलना में करीब दो प्रतिशत अधिक मतदाताओं ने वोट डाले।

मुख्य मुकाबला सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी (आप) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार नई दिल्ली से किस्मत आजमा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी लगातार तीसरी बार पटपड़गज से चुनाव मैदान में हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भाजपा ने 36 साल पुराना अनुच्छेद 370 और 31 साल पुराना राम मंदिर का वादा पूरा किया, पर 4 में से 3 चुनाव हार गई
Next Article दिल्ली में बीजेपी का वनवास खत्म नहीं हो पाया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?