सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोनावायरस:जापान में जहाज पर कई भारतीय फंसे; चीन में मरने वालों की संख्या सार्स से भी ज्यादा, अब तक 722 की मौत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोनावायरस:जापान में जहाज पर कई भारतीय फंसे; चीन में मरने वालों की संख्या सार्स से भी ज्यादा, अब तक 722 की मौत

Last updated: February 8, 2020 9:37 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

बीजिंग: चीन में कोरोनोवायरस से मरने वालों की संख्या शनिवार तक 722 हो गई। यह आंकड़ा दो दशक पहले चीन-हॉन्गकॉन्ग में सिवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (सार्स) से मरने वालों से भी ज्यादा हो गया है। नोवेल कोरोनावायरस और सार्स एक ही श्रेणी के वायरस हैं। 2002-2003 में चीन और हॉन्गकॉन्ग में सार्स से लगभग 650 लोगों की मौत हुई थी। दुनियाभर में 120 से ज्यादा लोग मारे गए थे। उधर, कोरोनावायरस से संक्रमण की वजह से जापान के बंदरगाह पर ही छोड़े गए जहाज में कई भारतीय भी फंसे हैं।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को ट्वीट किया- कई भारतीय क्रू मेंबर्स दल और यात्री कोरोनावायरस की वजह से जहाज पर फंसे हैं। अब तक किसी की भी पॉजिटिव रिपोर्ट नहीं आई है। हम उन पर नजर बनाए हुए हैं।
चीन के स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, कोरोनावायरस से शनिवार को 86 लोगों की मौत हो गई। 3399 नए मामले दर्ज किए गए। चीन में 34,500 मामलों की पुष्टि हो गई है। चीन के हुबेई प्रांत में दिसंबर में कोरोना का पहला मामला सामने आया था। उसके बाद से अब तक चीन के 30 से ज्यादा शहरों को लॉकडाउन किया जा चुका है। हुबेई के वुहान शहर में करीब 5.6 करोड़ लोगों की आवाजाही पर रोक है।
चीन कोरोना से निपटने के लिए बेहतर काम कर रहा: ट्रम्प
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में कहा, ‘‘चीन घातक कोरोनावायरस से लड़ने के लिए बेहतर काम कर रहा है। चीन इससे निपटने के लिए बहुत मेहनत कर रहा है। गुरुवार देर रात मेरी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अच्छी बातचीत हुई। चीन लगातार विश्व स्वास्थ्य संगठन और रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के संपर्क में है।’’ अमेरिकी स्वास्थ्य सचिव एलेक्स अजहर ने कहा कि अमेरिका में कोरोनावायरस के 12 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। ट्रम्प ने विश्व स्तरीय विशेषज्ञों को चीन भेजने की पेशकश की है।
जापान में जहाज पर 64 लोगों में संक्रमण की पुष्टि
उधर, जापान के जहाज पर सवार करीब 64 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें जापान के 28, अमेरिका के 11 और कनाडा के सात यात्री शामिल हैं। जहाज पर 56 देशों के लगभग 3700 लोग हैं। इनमें 2,700 यात्री और 1,000 क्रू मेंबर्स हैं। जापान सरकार ने बाकी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को लगभग 14 दिनों तक जहाज पर ही रहने के लिए कहा है।
कोरोना का सबसे पहले खुलासा करने वाले डॉक्टर की मौत
सबसे पहले कोरोनावायरस का खुलासा करने वाले 34 साल के वुहान के डॉक्टर की भी इसकी चपेट में आने से मौत हो गई। यह महामारी करीब 27 से ज्यादा देशों में फैल चुकी है। चीन के वुहान में कोरोनावायरस संक्रमण से निपटने के लिए प्रशासन ने आक्रामक रवैया अपना लिया है। पुलिस अब लोगों के घर में घुसकर जांच कर रही है। सरकार की ओर से पुलिस को आदेश है कि वह कोरोनावायरस संक्रमितों को इकट्ठा कर बाकी लोगों से अलग-थलग (क्वारैंटाइन जोन) रखें।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article महाभियोग:ट्रम्प ने अपने खिलाफ गवाही देने वाले 2 अफसरों को हटाया
Next Article 8 फरवरी को मंगल के राशि बदलने से शुरू होगा 7 राशियों का अच्छा समय

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सेंसर सर्टिफिकेट में देरी के चलते ‘लव लॉटरी’ की रिलीज टली, अब 25 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
entertainment
September 15, 2026
महाराष्ट्र हिन्दी साहित्य अकादमी की काव्य प्रस्तुति में शौर्य रस और देशभक्ति की काव्य फुहारों में भीगे दर्शक
social
September 15, 2026
लोकमान्य टिळकांच्या शैक्षणिक और संस्कारों की विरासत को गणेशोत्सव के माध्यम से नई पीढ़ी से जोड़ने की पहल
social
September 15, 2026
“फिल्म की सोल हैं पार्वती”: प्रधामा दृष्टि कुट्टक्कर में उनकी दमदार परफॉर्मेंस पर फैन्स हुए फिदा
entertainment
September 15, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?