सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 8 फरवरी को मंगल के राशि बदलने से शुरू होगा 7 राशियों का अच्छा समय
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

8 फरवरी को मंगल के राशि बदलने से शुरू होगा 7 राशियों का अच्छा समय

Last updated: February 8, 2020 10:58 am
Surabhi Saloni
Share
9 Min Read
SHARE

8 फरवरी को मंगल वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में जाएगा। इसके बाद 22 मार्च तक इस राशि में रहेगा। इन 43 दिनों में 7 राशियों के लिए अच्छा समय रहेगा। मंगल के प्रभाव से जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। धन लाभ होगा। प्रॉपर्टी के मामलों में फायदा हो सकता है और कई लोगों की कर्ज संबंधी समस्या दूर हो सकती है। इसके अलावा मंगल का राशि बदलना अन्य 5 राशियों के लिए ठीक नहीं रहेगा।

मंगल के कारण होगा मौसम में बदलाव

  • धनु राशि में मंगल के आ जाने से गोचर कुंडली में कालसर्प योग शुरू हो जाएगा। यानी सभी ग्रह राहु और केतु के बीच में आ जाएंगे। सितारों की ऐसी स्थिति से कई लोगों का मानसिक तनाव बढ़ सकता है। धन हानि और दौड़-भाग भी बढ़ सकती है। पुराने कानूनी मामलों से संबंधित अनचाही स्थितियां भी बन सकती हैं।
  • बृहस्पति की राशि धनु में मंगल का प्रवेश होने से मौसम में बदलाव महसूस होने लगेंगे। मंगल अग्नि का कारक ग्रह है जो कि अग्नि तत्व की राशि धनु में प्रवेश कर रहा है। इस स्थिति से मौसम में गर्माहट बढ़ सकती है। चुंकि सूर्य शनि की राशि में है इसलिए मौसम में रुखापन तो रहेगा लेकिन गर्माहट बढ़ने की भी संभावना है। इस कारण देश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी या बारीश भी हो सकती है।

12 राशियों पर कुछ ऐसा रहेगा असर

मेष

मंगल के राशि बदलने से भाग्य में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आपके कुछ काम पूरे हो जाएंगे, लेकिन कुछ कामों में रुकावटें आ सकती हैं। हो सकता है कुछ कामों में आपको ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन आपके काम पूरे भी हो जाएंगे। दूर स्थानों की यात्राओं का योग बनेगा। लंबी यात्राएं हो सकती हैं। आपका खर्चा भी बढ़ सकता है। सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

वृष

धनु राशि में मंगल के आ जाने से आपको संभलकर रहना होगा। चोट लग सकती है। दुर्घटना होने की भी संभावना बन सकती हैं। मंगल के कारण खर्चा बढ़ सकता है, लेकिन अनचाही जगहों से भी धन लाभ हो सकता है। गुप्त धन प्राप्त हो सकता है। मंगल के प्रभाव से इन दिनों में आपको अनचाही यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। जाॅब और बिजनेस में सोच-समझकर बोलें। विवाद होने की भी संभावना है।

मिथुन

मंगल के राशि परिवर्तन होने से आपके लिए समय अच्छा रहेगा। इन दिनों में आपकी इनकम बढ़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को भी पदोन्नति मिल सकती है। हालांकि इन दिनों में आपको कर्जा लेने से बचना चाहिए। कामकाज में जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए। मंगल के प्रभाव से दांपत्य जीवन में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। वहीं सेहत के मामलों में सावधान रखनी पड़ेगी।

कर्क

मंगल के धनु राशि में आ जाने से आपका कोई पुराना कर्जा खत्म हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों का प्रभाव बढ़ेगा। आप विरोधियों पर भारी रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। बिजनेस के मामलों में भी आप सफल रहेंगे। इन दिनों में आप जो काम करेंगे उनसे आने वाले दिनों में आपको फायदा मिलेगा। लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा। सेहत के मामलों में भी समय अच्छा रहेगा।

सिंह

मंगल के धनु राशि में आ जाने से आपके कामकाज में बदलाव हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। सफलता मिलेगी। बिजनेस करने वालों को धन लाभ हो सकता है। बिजनेस में फायदा हो सकता है। मंगल के कारण नौकरीपेशा लोगों को नए ऑफर मिल सकते हैं। हालांकि इन दिनों में संतान को लेकर समस्या हो सकती है। जल्दबाजी में कार्य करने से बचना चाहिए। लव लाइफ में समय मिला-जुला रहेगा।

कन्या

मंगल के राशि परिवर्तन से आप ईमानदारी से कार्य करेंगे और जल्दी काम निपटा लेंगे। इन दिनों में आपकी कार्यकुशलता दिखाई देगी। वरिष्ठ अधिकारियों से भी आपके संबंध अच्छे होंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। मंगल के राशि परिवर्तन से अचानक पैतृक संपंत्ति प्राप्त हो सकती है। माता-पिता की सेहत से जुड़ी टेंशन हो सकती है।

तुला

मंगल के राशि परिवर्तन से आपको कामकाज में सफलता मिल सकती है। आपका साहस और पराक्रम बढ़ेगा। यात्राओं से फायदा हो सकता है। जॉब और बिजनेस में आपकी मेहनत बढ़ सकती है। किए गए कामकाज से आपको फायदा मिल सकता है। बिजनेस में आपके टारगेट पूरे हो सकते हैं। मंगल के कारण आपके स्वभाव में आक्रामता भी और बढ़ सकती है। इस वजह से साथ काम करने वाले या आसपास के लोगों से बहस होन की संभावना है। इन दिनों में आपको सोच-समझकर बोलना होगा। सेहत के मामलों में भी संभलकर रहना होगा।

वृश्चिक

मंगल के प्रभाव से धन संबंधित मामलों में आपको फायदा हो सकता है। विवादों में आपको सफलता मिल सकती है। नई याेजनाएं बनेंगी और उन पर काम भी होगा। मंगल के प्रभाव से आपके व्यवहार और वाणी में आक्रामकता रहेगी। मंगल के कारण आपको सेहत के मामले में सावधान रहना होगा। वाहन भी सावधानी से चलाना होगा। सेहत के मामलों में संभलकर रहें। लव लाइफ में कुछ समस्याएं हो सकती हैं।

धनु

मंगल के प्रभाव से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके कामकज में गति आएगी। रोजमर्रा के काम समय से निपट जाएंगे। आपका व्यक्तित्व भी मजबूत होगा। आपको सफलता मिल सकती है। प्रॉपर्टी के मामलों में आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। विवादों में जीत मिलेगी। आपके व्यवहार में कड़वापन भी बढ़ सकता है। इंजीनियरिंग और प्रॉपर्टी के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। मंगल के प्रभाव से पारिवारिक मामलों में भी तनाव बढ़ सकता है। आपको संभलकर रहना होगा। सोच-समझकर ही बोलना होगा।

मकर

मंगल के कारण आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। दुश्मन आपको परेशान कर सकते हैं। भाई-बहनों से भी विवाद होने की संभावना है। दांपत्य जीवन ठीक नहीं रहेगा। आपके काम पूरे नहीं हो पाएंगे। इससे आप परेशान हो सकते हैं। मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ सकती है। यात्राओं के लिए समय ठीक नहीं है। शारिरिक कष्ट हो सकता है। खर्चा बढ़ने से भी आप परेशान हो सकते हैं। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में उलझने बढ़ सकती हैं।

कुंभ

मंगल के राशि बदलने के कारण नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। कामकाज बढ़ सकता है। काम में मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ सकती है। मंगल के कारण आपकी लव लाइफ में कुछ अनचाहे बदलाव भी आ सकते हैं। ट्र्रांसफर चाह रहे हैं तो मिल सकता है। धन लाभ होने के भी योग बन रहे है। भाई-बहनों से मदद मिल सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी कामों में फायदा हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है।

मीन

मंगल के प्रभाव से नौकरीपेशा लोगों की पदौन्नति हो सकती है। सैलेरी बढ़ने की भी संभावना है। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। आपका अधिकार क्षैत्र बढ़ सकता है। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। सेहत के मामले में समय अच्छा रहेगा। आसपास के लोगों में आपकी अच्छी इमेज बनेगी। किस्मत का साथ मिल सकता है। कई कामाें में सफलता मिल सकती है। इसके अलावा पारिवारिक मामलों में आपको संभलकर रहना होगा। विवाद हो सकता है। लव लाइफ में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोनावायरस:जापान में जहाज पर कई भारतीय फंसे; चीन में मरने वालों की संख्या सार्स से भी ज्यादा, अब तक 722 की मौत
Next Article कुमाऊं में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सेंसर सर्टिफिकेट में देरी के चलते ‘लव लॉटरी’ की रिलीज टली, अब 25 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
entertainment
September 15, 2026
महाराष्ट्र हिन्दी साहित्य अकादमी की काव्य प्रस्तुति में शौर्य रस और देशभक्ति की काव्य फुहारों में भीगे दर्शक
social
September 15, 2026
लोकमान्य टिळकांच्या शैक्षणिक और संस्कारों की विरासत को गणेशोत्सव के माध्यम से नई पीढ़ी से जोड़ने की पहल
social
September 15, 2026
“फिल्म की सोल हैं पार्वती”: प्रधामा दृष्टि कुट्टक्कर में उनकी दमदार परफॉर्मेंस पर फैन्स हुए फिदा
entertainment
September 15, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?