ठाणे: बुधवार को अणुव्रत जीवन विज्ञान अकादमी ठाणे का ठाणे महानगर पालिका की मुंब्रा कौसा की स्कूलों के शिक्षक एवं विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण समारोह का कार्यक्रम आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या साध्वी श्री राकेश कुमारी जी, साध्वी श्री मलयविभा जी, साध्वी श्री विपुलयशा जी, साध्वी श्री जिज्ञासा प्रभा जी के सानिध्य में तेरापंथ भवन माजीवाड़ा में रखा गया। इस कार्यक्रम में ठाणे महानगरपालिका की मुम्ब्रा कौसा की 19 स्कूलों के 100 विद्यार्थियों एवं 40 शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत साध्वी श्री जी के मंगलाचरण से हुई। उसके बाद स्कूल के बच्चों ने अणुव्रत गीत का संघान किया। कार्यक्रम में नरेंद्र तातेड़, प्यारचंद मेहता, अभिषेक बाफना, ममता श्रीश्रीमाल, राजेश बापना, रमेश चौधरी राजेश कंकाल पूजा चौहान सय्यद जावेद अयूब नादिर पठान खान ने भी अपनी अभिव्यक्ति दी। एवं स्कूल के बच्चों ने अपने अनुभव को साझा किया।
साध्वी श्री राकेश कुमारी जी ने अपनी ओजस्वी वाणी में उद्बोधन करते हुए कहां जीवन विज्ञान का उद्देश्य है संस्कारों का जीवन में निर्माण करना।अनुशासित बन कलात्मक तरीके से जीवन जीना। शिक्षा जीवन का अनिवार्य अंग है। लेकिन केवल रोजी रोटी का ही साधन ना बने। सर्वांगीण विज्ञान का विकास हो। शिक्षा के क्षेत्र में आई विसंगतियों विकृतियों को दूर करने के लिए आधुनिक शिक्षा प्रणाली में आमूलचूल परिवर्तन लाने के लिए जीवन विज्ञान पाठ्यक्रम को जोड़ने से अधूरी शिक्षा प्रणाली को सर्वांग सुंदर बनाने के लिए जीवन विकास का सार्वभौम नूतन अवदान जीवन विज्ञान जोड़ना होगा। तभी हमारी भावी पीढ़ी ऊंची उड़ान भर देश के सदसंस्कारों का ऊर्ध्वारोहण कर पाएगी। व भारत देश एक समृद्ध, शक्तिशाली, गौरवशाली देश कहलाएगा।
साध्वी श्री जी ने फरमाया विद्यार्थियों का जीवन निर्माण करना ही राष्ट्र के भविष्य को उज्जवल बनाना है। प्रज्ञा जागरण के लिए प्रयोग पद्धति आसन, प्राणायाम, स्मरण शक्ति, एकाग्रता, और सहिष्णुता आदि के लिए महाप्राण ध्वनि, दीर्घ श्वास प्रेक्षा, सम वृत्ति श्वास प्रेक्षा, चेतन्य केंद्र प्रेक्षा, आदि का नियमित अभ्यास करना। प्रार्थना सभा में लागू करना। आचार्य तुलसी एवं आचार्य महाप्रज्ञ जी को महान अवधान है। जीवन विज्ञान सार्वभौम है। कार्यक्रम में ठाणे जिला के शिक्षण अधिकारी राजेश कंकाल की विशेष उपस्थिति रही। शिक्षकों एवं बच्चों को प्रशिक्षण देने का कार्य हनुमानमल शर्मा ने किया। जो प्रशिक्षण देने के लिए लाडनू से विशेष रूप से यहां पधारे थे। मुंबई सभा अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़, जीवन विज्ञान अकैडमी के राष्ट्रीय संगठन संयोजक प्यारचंद मेहता, महाराष्ट्र संयोजक अभिषेक बाफना, अणुव्रत समिति मुंबई के अध्यक्ष रमेश चौधरी, रमेश राठौड़, निर्मल श्रीश्रीमाल, विनोद राठौड़, मुंबई महिला मंडल मंत्री स्वीटी लोढ़ा, मुंब्रा स्कूल के गट प्रमुख पूजा चौहान, जावेद सर, एवं स्कूल संचालक पठान सर ठाणे संयोजक मनोहर कच्छारा, सहसंयोजक राजेश बापना, कोषाध्यक्ष अरविंद हिंगड़, महिला संयोजिका ममता श्रीश्रीमाल, सुभाष हिंगड़, भंवर दास वैष्णव, निर्मल ओस्तवाल, डॉ .सुंदर इंटोदिया, विनोद कोठारी,नवरतन दुग्गड़, नरेश बाफना, विकास डूंगरवाल, रमेश सोनी, नीरज बोथरा, प्रमोद धींग, संदीप रांका, प्रतिभा चोपड़ा, मीना जी बाफना,सिमा सांखला,हेमलता मुणोत, भारती ओस्तवाल, सीमाजी मादरेचा, कोमल कच्छारा, सुखिया मांडोत, प्रिया मुथा, मीनाक्षी श्रीश्रीमाल आदि की उपस्थिति रही।
ठाणे में अणुव्रत जीवन विज्ञान अकादमी का भव्य आयोजन

