नई दिल्ली:केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2020-21 के आम बजट में पर्यटन सेक्टर के विकास को लेकर कई अहम ऐलान किए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थलों के बीच ज्यादा तेजस ट्रेनें चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटकों और श्रद्धालुओं को लाभ होगा।
पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होंगे पांच पुरातत्व स्थल
केंद्र वित्त मंत्री ने संसद में कहा कि देश के पांच पुरातत्ल स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। जिन पुरातत्व स्थलों का विकास किया जाएगा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, असम, गुजरात और तमिलनाडु में स्थित हैं। केंद्रीय मंत्री ने कल्चर मंत्रालय को 3150 करोड़ रुपए और पर्यटन मंत्रालय को 2500 करोड़ रुपए का आवंटन करने का ऐलान भी किया। इसके अलावा संस्कृति मंत्रालय को 23100 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया। वित्त मंत्री ने रांची में आदिवासी संग्रहालय की स्थापना का प्रस्ताव भी पेश किया।
बजट 2020:महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थलों के बीच चलाई जाएंगी ज्यादा तेजस ट्रेनें

