नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए नई स्कीम निर्यात ऋण विकास योजना (निर्विक) का प्रस्वात पेश किया। इसे वित्त वर्ष 2020-21 में लॉन्च किया जा सकता है। इसके तहत देश के हर जिले निर्यात हब के रुप में विकसित किया जाएगा, जिससे आसानी से किसान अपने प्रोडक्ट को विदेशी मार्केट तक पहुंचा सकें।
सरकार क्लेम सेटलमेंट पर देगी जोर
वित्त वर्ष 2020-21 की नई एक्सपोर्ट स्कीम के तहत निर्यात पर कम प्रीमियम और तेज क्लेम सेटमेंट की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा सरकार ने निर्यातकों को इलेक्ट्रिसिटी और वैट पर ड्यूटी के रिफंड में तेजी लाने की बात कही है। सरकारी ई-मार्केट प्लेस को सरकार छोटे और मध्यम वर्ग के लिए बड़ी उपलब्धि मान रही है। निर्यात के लिए सरकार की तरफ से 27,300 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।
बजट 2020:हर जिला एक्सपोर्ट हब के रुप में होगा विकसित, सरकार ने लॉन्च करेगी नई Nirvik स्कीम

