मुंबई। मुंबई के तेरापंथ समाज सहित संपूर्ण जैन समाज में लोकप्रिय श्री रमेश सुतरिया को श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा का महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से मुंबई के समाज में हर्ष का माहौल है। बताते चले कि कोलकाता निवासी श्री सुरेश गोयल को साधारण सभा में अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। जिसके बाद श्री गोयल ने महामंत्री के रूप में रमेश सुतरिया को मनोनीत किया। इनके अलावा मुंबई से श्री किशन डागलिया को पंचमंडल में स्थान मिला तथा अशोक तातेड़ को उपाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजेन्द्र मुणोत, महावीर कोठारी, तनसुख चोरडिया, अर्जुन चौधरी, देवीलाल श्री श्री माल, निर्मल जैन का चयन किया गया है।
जानकारी के अनुसार, 31 जनवरी 2020 को हुब्बल्ली में आयोजित जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा की साधारण सभा में महासभा के आगामी कार्यकाल के लिए निर्वाचित अध्यक्ष, प्रधान न्यासी, न्यासीगण, पंचमण्डल सदस्यों की सूची जारी की गई। जिसमें मुंबई से श्री रमेश सुतरिया, श्री अशोक तातेड़, श्री किशन डागलिया के अलावा को स्थान मिला है।
अध्यक्ष श्री सुरेश गोयल- कोलकाता, प्रधान न्यासी श्री भंवरलाल बैद-कोलकाता, न्यासी- श्री संजय सुराणा-सूरत, श्री राजेन्द्र बरडिया-जयपुर, श्री जसराज मालू-दिल्ली, श्री मनसुख सेठिया-कटक, श्री दिलीप सिंघवी-जोधपुर, श्री महेन्द्र बाफणा, बेंगलुरु, श्रीमती सुशीला पुगलिया-कोलकाता को चुना गया है। जबकि पंचमण्डल में श्री किशनलाल डागलिया-मुम्बई, श्री अमरचंद लूंकड-चेन्नई, श्री सुरेन्द्र बोथरा- बीकानेर का निर्वाचन हुआ है।
“महामंत्री निर्वाचित होने के बाद ‘सुरभि सलोनी’ को अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए रमेश जी सुतरिया ने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि अब मुझे बड़ा सेवा का अवसर मिला है। गुरुदेव का आशीर्वाद एवं आप सभी का स्नेह है कि मुझे एवं मेरे परिवार को हमेशा सेवा का अवसर मिलता रहा है। “

