मुम्बई: तेरापंथ धर्म संघ में अनुशासन का महापर्व कहा जाने वाला 156 वे मर्यादा महोत्सव के अवसर पर मुम्बई स्तरीय आयोजन आचार्य श्री महाश्रमण जी के आज्ञानुवर्ती प्रोफेसर मुनि श्री महेंद्र कुमार जी एवं मुनि वृन्द के सानिध्य में कालबादेवी स्थित महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल के आचार्य तुलसी सभागृह में भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में एनसीपी प्रवक्ता महेश तपासे उपस्थित थे। आगम मनीषी प्रोफेसर मुनि श्री महेंद्र कुमार जी ने कहा कि लोकतंत्र आज सफ़ल हो रहा है उसकी सबसे बड़ी वजह संविधान में लिखी मर्यादाएं हैं। उसी तरह तेरापंथ धर्म आचार्य भिक्षु द्वारा बनाई गई संविधानिक मर्यादाओं का पालन करता हैं। और जयाचार्य जी द्वारा शुरू की गई मर्यादा महोत्सव को मना रहे हैं। ताकि हम अपनी मर्यादाओं को जानते रहे। स्वतंत्रता के नाम पर स्वच्छंदता लोकतंत्र एवं किसी भी धर्म संघ के लिए हानिकारक होता हैं।
मुनि श्री अजीत कुमार जी ने कहा कि जो व्यक्ति मर्यादित रहता है उसका जीवन सुख शांति से भरा रहता हैं। साथ ही मर्यादा के महत्व को गीतिका के माध्यम श्रावकों के सम्मुख रखा।
डॉक्टर मुनि श्री अभिजीत कुमार जी ने कहा कि जयाचार्य जी ने बालोतरा की धरा से 156 वर्ष पूर्व क्रांति नही हुई होती तो आज हम सब एकत्रित नही होते। जो सीमित रहेगा वही असीम होगा। मुनि श्री सिद्ध कुमार जी ने कहा कि 156 वर्षों में देश दुनियां में कई बदलाव हुए पर आज भी अविरल मर्यादा महोत्सव जारी हैं। मुनि श्री जागृत जी ने कार्यक्रम में मंच का संचालन करते हुए अपने भावों को व्यक्त किये।
एनसीपी प्रवक्ता महेश तपासे ने कहा कि यहां आकर मुझे मर्यादा का असल में अर्थ समझ में आया। हमारे संतों ने जो मर्यादाएं बनाई है अगर हम उनका पालन करंगे तो हम अपने जीवन में सफल होंगे।
तेयुप दक्षिण मुम्बई अध्यक्ष पवन बोलिया ने सभी अतिथियों को स्वागत अभिनदंन करते हुए गुरुदेव के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हूए अपने भावों को व्यक्त किया। रवि डोसी ने एनसीपी प्रवक्ता महेश तपासे का परिचय रखा। मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा भाग्यश्री कच्छारा, पीयूष नहाटा, सुमन कावड़िया, मुम्बई सभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबुलाल बाफना, वेटर्न नेवी ऑफिसर भूषण दीवान आदि ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र एवं कन्या मंडल द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण गीतिका के साथ हुई। दक्षिण मुम्बई महिला मंडल ने सुंदर गीतिका का संगान किया। दक्षिण तेरापंथ युवक परिषद की टीम ने सुंदर गीतिका का संगान किया।
महाप्रज्ञ विद्या निधि फाउंडेशन गणपत डागलिया, नितेश धाकड़, देवेंद्र डागलिया, मुम्बई महिला मंडल मंत्री स्वीटी लोढ़ा, अर्जुन चौधरी, सोहनलाल सिंघवी, सायन कोलीवाड़ा तेयुप अध्यक्ष अविलेश डांगी, मालाड तेयुप अध्यक्ष अनिल चोरड़िया, मंत्री दीपक बाफना, मालाड सभा अध्यक्ष दलपत बाबेल, कन्हैयालाल मेहता, विनोद कोठारी, डालचंद कोठारी, महेंद्र तातेड़, अशोक बरलोटा, तेयुप मंत्री राहुल मेहता, कोषाध्यक्ष अशोक धींग, संगठन मंत्री पुरण चपलोत, किशन राठौड, नरेंद्र बरमेचा, महावीर ढेलरिया, बाबू धींग, भूपेन डागलिया, पंकज बोलिया, इंदरमल धाकड़, प्रकाश शिशो, लक्ष्मी लाल डागलिया, मीठा लाल शिसोदिया, उत्सव धाकड़, राकेश कच्छारा, दिनेश धाकड़, मूलचंद वागरेचा, रमेश मेहता, रवि सिंघवी, आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अंत मे सभी के प्रति आभार ज्ञापन तेयुप दक्षिण मुंबई उपाध्यक्ष नितेश धाकड़ ने किया।
कालबादेवी में मुम्बई स्तरीय 156 वॉ मर्यादा महोत्सव मनाया गया

