मुंबई:कंगना रनौत की फिल्म पंगा शुक्रवार को रिलीज हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 5 करोड़ की कमाई की है। बता दें फिल्म ने पहले दिन 2.50 करोड़ की कमाई की थी, तो 2 दिन की कमाई को मिलाकर फिल्म ने अब तक 7.50 करोड़ की कमाई कर ली है।
वैसे फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलेगा। अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित यह फिल्म लाइट फ्लेवर के साथ इमोशनल है।
ऑनलाइन लीक हुई फिल्म..
‘पंगा’ रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई थी। फिल्म को तमिलरॉकर्स वेबसाइट पर लीक किया गया था।
कंगना को मिल रहा है पद्मश्री अवॉर्ड…
कंगना रनौत को पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। अवॉर्ड मिलने पर कंगना ने कहा, ‘मैं अपने देश का शुक्रियाअदा करना चाहती हूं और ये पुरस्कार उन सभी महिलाओं को अर्पित करना चाहती हूं जिन्होंने सपने देखे। हर उस बेटी, हर उस मां और उन महिलाओं के सपनों का शुक्रिया जो हमारे देश के भविष्य को आधार देंगे।’
‘पंगा’ की कमाई में आई उछाल

