पालघर। तेरापंथ समाज पालघर द्वारा तेरापंथ भवन के प्रांगण में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह 9 बजे ध्वजा रोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। ध्वजारोहण सभा अध्यक्ष नरेश जी राठौड़ ने किया। तेयुप अध्यक्ष हितेश सिंघवी, महिला मंडल अध्यक्षा संगीता जी बाफना, अणुव्रत समिति अध्यक्ष देवीलाल जी सिंघवी सभा मंत्री लक्ष्मीलाल जी राठौड़, अणुव्रत समिति मंत्री विमल जी बदामिया ज्ञानशाला प्रभारी राकेश श्रीश्रीमाल आदि ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में सभा, महिला मंडल, तेयुप, किशोर मंडल, कन्या मंडल, अणुव्रत समिति, ज्ञानशाला के बच्चो की उपस्तिथि रही। यह जानकारी दिनेश राठौड़ ने दी।
पालघर में मनाया 71 वाँ गणतंत्र दिवस

