टीज़र पोस्टर में गन और ग्लैमर का ख़ूबसूरत मेल
हाल ही में फिल्म “तौबा तेरा जलवा” का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया। इस पोस्टर में जतिन खुराना और अमीषा पटेल बेबाक अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। जैसाकि पोस्टर में दिख रहा है अमीषा पटेल सेक्सी अंदाज़ में गन के साथ आ रही हैं जबकि जतिन खुराना का बेखौफ़ अंदाज़ उभर सामने आ रहा है। इस फ़िल्म में जतिन खुराना दो हीरोइनों – अमीषा पटेल और एंजेला क्रिस्लीन्गी के साथ दिखेंगे। फ़िल्म के अन्य किरदारों में राजेश शर्मा, नीरज सूद, अनिल रस्तोगी, एहसान खान जैसे मजे हुए कलाकार नजर आएंगे। इस फ़िल्म का निर्माण श्रीराम प्रोडक्शन के बैनर तले और विक्टोरियस एंटरप्राइज़ के सहयोग से किया जा रहा है। निर्माता नरेश बंसल और मदनलाल खुराना हैं जबकि लेखन और निर्देशन आकाशआदित्य लामा ने किया है। विक्रम मन्त्रोत्से ने फ़िल्म का संगीत दिया है, तो शकील खान इस फ़िल्म के सिनेमाटोग्राफ़र हैं। इस फ़िल्म के कार्यकारी निर्माता हैं अरशद ख़ान और अविनाश कुमार ने फ़िल्म के प्रोडक्शन मैनेजर की ज़िम्मेदारी संभाली है। फ़िल्म के गानों को जयेश प्रधान ने कोरियोग्राफ़ किया है और फ़िल्म का संपादन संजय सांकला द्वारा किया गया है।
बताते चलें कि “तौबा तेरा जलवा” की शूटिंग गाज़ियाबाद, मेरठ, हापुड़, सिकंदराबाद और मुम्बई में पूरी की जाएगी तथा 20 मई, 2020 को रिलीज़ होगी। अभी तक लोगों ने प्यार के बारे में जो कुछ देखा, सुना और जाना है, वो सभी धारणाएं इस फ़िल्म को देखने के बाद बदल जाएंगी। इस कहानी में ऐसे कई रोमांचक उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे और हर मोड़ पर एक नई कहानी की अनुभूति होगी।
“तौबा तेरा जलवा” का फ़र्स्ट लुक जारी, अमीषा पटेल-जतिन खुराना का बेबाक अंदाज़

