By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: राजनाथ सिंह ने CAA रैली में कहा, भारतीय मुसलमानों को कोई छू तक नहीं पाएगा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

राजनाथ सिंह ने CAA रैली में कहा, भारतीय मुसलमानों को कोई छू तक नहीं पाएगा

Last updated: January 23, 2020 8:38 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मेरठ:संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार (22 जनवरी) को यहां कहा कि किसी भी भारतीय मुसलमान को कोई छू तक नहीं पाएगा और उन्होंने इस आशंकाओं को नकारा कि अगर एनपीआर और एनआरसी को लाया जाता है तो समुदाय को निशाना बनाया जाएगा। उन्होंने कहा, ”हम सरकार नहीं, बल्कि देश बनाने के लिए राजनीति करते हैं।”

मेरठ के माधवकुंज मैदान में संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में आयोजित जन जागरण रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि हमने (पिछली सरकार में) नागरिकता संशोधन कानून बनाया था लेकिन उस दौरान यह लागू नहीं हो सका था और इस बार हमने इसे कर दिखाया। उन्होंने कहा, ”इस कानून को अब हिन्दू मुस्लिम के नजरिए से देखा जा रहा है। हमारे प्रधानमंत्री धर्म से इतर न्याय की बात करते हैं। गांधी जी ने भी कहा था कि धर्म के आधार पर विभाजन नहीं होना चाहिए। टुकड़े टुकड़े करने के नारे लगाए जा रहे हैं। सारी दुनिया भारत की ताकत स्वीकार कर रही है।”

सिंह ने कहा, ”हम धर्म या मजहब की राजनीति कर स्वार्थ नहीं साधते।” राजनाथ ने सवाल करते हुए कहा कि क्या नागरिकों का रजिस्टर नहीं होना चाहिए? सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए डॉक्यूमेंट होना चाहिए या नहीं। रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यक जलालत की जिंदगी जी रहे हैं और भारत ने अपने धर्म का पालन किया है।

निर्धारित समय से विलंब से आये सिंह ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि देर से आया हूं लेकिन दुरुस्त आया हूं। उन्होंने आगे कहा, ”मेरठ क्रांतिकारियों की धरती है। क्रांति का शंखनाद यही से हुआ था। भाजपा इस धरती की अहमियत समझती है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सार्वजनिक सभाओं का शुभारंभ क्रांतिकारियों की धरती से किया था।” उन्होंने कहा, ”2014 और 2019 में (चुनावी) सभा यहीं से शुरू हुई। कोई भी राजनीतिक पार्टी चुनाव में उतरती है और तरह तरह के वादे करती है। लेकिन, जनता को यकीन दिलाना चाहता हूं कि हमारी पार्टी जो कहेगी उसे पूरा भी करेगी।”

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article निर्भया: दोषियों के खिलाफ केंद्र सरकार पहुंची SC, ‘7 दिन में हो फांसी’
Next Article रायबरेली पहुंची प्रियंका ने कहा- भाजपा के झूठ को बेनकाब करें कार्यकर्ता

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

नगमा मिराजकर, इरशाद कामिल, पुष्कर जोग और रूपाली सूरी सुनील कोठारी के नेक्सजेन लीडरशिप अवार्ड्स में हुए शामिल
entertainment
April 20, 2026
शांति वार्ता में पाकिस्तान की मेजबानी, भारतीय कूटनीति में बदलाव ज़रूरी : कांग्रेस
national
April 20, 2026
क्या भारत को नई प्रशासनिक व्यवस्था की जरूरत है?
Articles national
April 20, 2026
“‘तान्ह्या चा नमन, राजे!’ अजय देवगन ने ‘राजा शिवाजी’ को दिया शौर्य भरा सलाम!”
entertainment
April 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?