अपनी फिल्म ‘पंगा’ के प्रमोशन में व्यस्त कंगना से हाल ही में सैफ अली खान ने विवादित बयान दिया कि – “अंग्रेजो के पहले भारत था ही नही, ये लोगों की मनगढंत बाते है” पर कंगना ने उन्हें जवाब दे दिया है। कंगना ने कहा कि “ये सच नही हैं। भारत वर्ष नही हैं तो महाभारत क्या था? जो 5 हजार पुराना महाकाव्य लिखा था वो क्या था। वो क्या था जो हमारे वेद और व्यासों ने लिखा था।ये कुछ लोगों की अवधारणा हैं पर श्री कृष्ण महाभारत में थे तो भारत महान था न।भारतवर्ष के सभी राजाओ ने मिलकर वो महायुद्ध लड़ा था। तो जाहिर सी बात हैं आप देखेंगे कि यूरोप के कुछ छोटे छोटे राज्य हैं जिनकी अपनी सामूहिक पहचान थी जिसका नाम था भारत तभी तो श्रीकृष्ण पांडवो और कौरवो के साथ मिलकर हर जगह गए थे कि कौन कौन हिस्सा ले रहा हैं और कौन कौन नही। ये कथा बनाई हुई हैं तो अब जो लोग कहते हैं कि भारत थे ही नही ये राज्य अलग अलग जीवित रहने चाहिए इनके टुकड़े होने चाहिए , लेकिन जो तीन टुकड़े किये थे उसे अभी भी लोग भुगत ही रहे हैं।
कंगना ने अपना पक्ष रखकर सैफ की बात से किनारा कर लिया और ये बता दिया कि ये सच नही हैं। फ़िल्म पन्गा 24 जनवरी 2020 को सिनेमागृह में प्रदर्शित हो रही है, जिसे निर्देशित किया है अश्विनी अय्यर तिवारी ने और प्रोड्यूस किया हैं फॉक्स स्टार स्टूडियो ने। फ़िल्म में कंगना के अलावा जस्सी गिल, नीना गुप्ता और ऋचा चड्डा अहम किरदार में दिखेंगे।
सैफ के बयान पर कंगना का जवाब – भारत नहीं था तो महाभारत क्या था ?
Leave a comment
Leave a comment