By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बेंगलुरू में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराकर भारत ने 2-1 से जीती सीरीज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

बेंगलुरू में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराकर भारत ने 2-1 से जीती सीरीज

Last updated: January 19, 2020 9:16 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

बेंगलुरु: भारत ने रविवार को बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे 7 विकेट से जीत लिया। तीन वनडे मैचों की सीरीज भारत ने 2-1 से अपने नाम कर ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये उसकी छठी सीरीज जीत है। भारत ने पिछले साल मिली हार का बदला भी ले लिया। तब ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत में पांच वनडे की सीरीज 3-2 से जीती थी। बेंगलुरु वनडे में रोहित शर्मा ने शतक लगाया। कोहली ने 89 रन की पारी खेली। उन्होंने कप्तान के तौर पर सबसे तेज 5000 रन पूरे किए। वहीं, रोहित ने वनडे में अपने 9 हजार रन पूरे कर लिए।

मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 286 रन बनाए। उसके लिए स्टीव स्मिथ ने 131 और मार्नश लबुशाने ने 54 रन की पारी खेली। भारत ने 47.3 ओवर में 3 विकेट पर 289 रन बना लिए। रोहित शर्मा ने 119, विराट कोहली ने 89 और श्रेयस अय्यर ने 44 रन की पारी खेली।

कोहली ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा
कोहली ने कप्तान के तौर पर 82वीं पारी में 5000 रन पूरे किए। इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी (127 पारी) को पीछे छोड़ा। कोहली ने करियर का 57वां अर्धशतक लगाया। रोहित सबसे तेज 9 हजार रन बनाने वाले दूसरे भारतीय हैं। कोहली ने 194 पारियों में ऐसा किया था। वहीं, रोहित ने 217 पारी लिए।

रोहित सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने

बल्लेबाज देश शतक
सचिन तेंदुलकर भारत 49
विराट कोहली भारत 43
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 30
रोहित शर्मा भारत 29
सनथ जयसूर्या श्रीलंका 28

रोहित-कोहली ने 18वीं बार शतकीय साझेदारी की
रोहित ने करियर का 29 शतक लगाया। उन्होंने कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी की। दोनों ने 18वीं बार शतकीय साझेदारी की। वे शतकीय साझेदारी के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उनसे ज्यादा सचिन और सौरव गांगुली (26 बार) और श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान और कुमार संगकारा (20 बार) हैं। रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ने 9 और कोहली ने 8 शतक लगाए हैं।

धवन चोटिल, उनकी जगह राहुल ने ओपनिंग की

लोकेश राहुल 19 रन बनाकर आउट हो गए। एश्टन एगर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। शिखर धवन चोट के कारण ओपनिंग करने नहीं उतरे। राहुल-रोहित ने पहले विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की। राहुल पहले मैच में तीसरे और दूसरे मैच में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article शिवसेना ने 2014 में भी कांग्रेस को दिया था सरकार बनाने का प्रस्ताव: पृथ्वीराज चव्हाण
Next Article अंडर-19 वर्ल्ड कप:भारत ने पहले मैच में श्रीलंका को 90 रन से हराया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

युनिमॅक्स वर्ल्ड ने डोंबिवली ईस्ट में ‘ऑक्सीलक्स लिव्हिंग’ किया लॉन्च, लग्ज़री लिविंग में एक नया बेंचमार्क !
Business Mumbai / Maharshtra
April 29, 2026
डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?