By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कपिल सिब्बल ने कहा- कोई राज्य नागरिकता कानून को लागू करने से इनकार नहीं कर सकता, यह असंवैधानिक होगा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कपिल सिब्बल ने कहा- कोई राज्य नागरिकता कानून को लागू करने से इनकार नहीं कर सकता, यह असंवैधानिक होगा

Last updated: January 18, 2020 9:01 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

कोझिकोड: कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा है कि कोई भी राज्य नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू करने से इनकार नहीं कर सकता। केरल लिट्रेचर फेस्टिवल के तीसरे दिन शनिवार को कोझिकोड में उन्होंने कहा कि संसद में पास होने के बाद राज्य अगर कानून लागू करने से इनकार करते हैं, तो यह असंवैधानिक होगा। इससे पहले बंगाल, राजस्थान, केरल, पुड्डुचेरी, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सरकार ने कहा था कि वे इस कानून को लागू नहीं करेंगे। इन 8 राज्यों में देश की 35% आबादी रहती है।

पूर्व कानून मंत्री सिब्बल ने कहा- अगर सीएए को संसद की मंजूरी मिल चुकी है, तो कोई राज्य यह नहीं कह सकता कि वह इसे लागू नहीं करेगा। यह संभव नहीं है और ऐसा करना असंवैधानिक है। हालांकि राज्य इसका विरोध कर सकते हैं और विधानसभा में इसके खिलाफ संकल्प पारित कर सकते हैं। राज्य केंद्र सरकार से इसे वापस लेने की मांग भी कर सकते हैं, लेकिन किसी का यह कहना कि मैं इस कानून को लागू नहीं करूंगा, ज्यादा बड़ी समस्या पैदा करेगा। जब कोई राज्य ऐसा कहता है कि वो इसे लागू नहीं करेगा, तो माना जाना चाहिए कि उसकी इच्छा इस कानून को लागू करने की नहीं है। हालांकि उसके हाथ बंधे हुए हैं।

सिब्बल ने कहा- एनआरसी का आधार एनपीआर
उन्होंने कहा, “नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) दरअसल जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) पर आधारित है। एनपीआर को स्थानीय रजिस्ट्रार के जरिए लागू किया जाएगा, जिसकी नियुक्ति सामुदायिक स्तर पर होगी। अगर राज्य यह कहते हैं कि हम राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के साथ सहयोग नहीं करने को कहेंगे। मुझे नहीं मालूम कि यह संभव है या नहीं, लेकिन संवैधानिक तौर पर किसी राज्य के लिए संसद से पास हुए कानून का पालन न करना बेहद मुश्किल हालात बना देगा।”

सीएए के खिलाफ आंदोलन आम लोगों ने खड़ा किया
सीएए को लेकर देशभर में जारी आंदोलन पर सिब्बल ने कहा कि यह नेता और आम लोगों के बीच युद्ध की तरह है। उन्होंने कहा- शुक्र है किसी राजनेता की जगह देश के छात्र, गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों ने इसके खिलाफ आंदोलन खड़ा किया। उन्होंने कहा, “इसका असर इसलिए दिखाई दे रहा है, क्योंकि दुनिया भर में लोग यह समझ रहे हैं कि यह राजनीति नहीं है, बल्कि यह आम लोगों का आंदोलन है। वे लोग किसी राजनीतिक दल से जुड़े हुए नहीं हैं। उनकी चिंता भारत के भविष्य को लेकर है। हर कोई विकास चाहता है।” सिब्बल ने सवाल उठाया कि मोदी ने क्या किया। उन्होंने देश के बजाय खुद का विकास किया।

8 राज्य सरकारों ने सीएए लागू न करने को कहा था

बंगाल, राजस्थान, केरल, पुड्डुचेरी, पंजाब, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सरकार ने कहा था कि वे इस कानून को लागू नहीं करेंगे। इन 8 राज्यों में देश की 35% आबादी रहती है। वहीं, 3 और राज्य सरकारें ऐसी हैं जो सीएए के विरोध में तो हैं, लेकिन इस कानून को लागू होने देंगी या नहीं, इस पर उनका रुख साफ नहीं है। इन राज्यों को भी जोड़ दिया जाए तो 42% आबादी वाली 11 राज्य सरकारें सीएए का विरोध कर चुकी हैं।

राज्य आबादी भूभाग किसकी सरकार
बंगाल 7.3% 2.8% ममता बनर्जी, तृणमूल
महाराष्ट्र 9.3% 9.3% उद्धव ठाकरे, शिवसेना
मध्यप्रदेश 6% 9.3% कमलनाथ, कांग्रेस
राजस्थान 5.7% 10% अशोक गहलोत, कांग्रेस
केरल 2.6% 1.1% पिनरई विजयन, माकपा
पंजाब 2.2% 1.5% अमरिंदर सिंह, कांग्रेस
छत्तीसगढ़ 2% 4.11% भूपेश बघेल, कांग्रेस
पुड्‌डुचेरी 0.1% 0.1% नारायणसामी, कांग्रेस
कुल 35% 38%

केरल सरकार सीएए के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी

14 जनवरी को केरल सरकार सीएए के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी सरकार का तर्क था कि यह कानून संविधान के अनुच्छेद 14, 21 और 25 का उल्लंघन है। केरल ने इस कानून को रद्द करने के लिए 31 दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव भी पारित किया था। सीएए के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पहले ही 60 याचिकाएं दायर की जा चुकी हैं। कोर्ट इन पर 22 जनवरी को सुनवाई करेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 10 जनवरी को सीएए को लेकर अधिसूचना जारी की थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सावरकर एक सोच थे जिनकी प्रासंगिकता कभी खत्म नहीं होगी
Next Article शाह की राहुल गांधी को चुनौती, कहा-CAA पर हमारे मंत्री डिबेट को तैयार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

PM नरेन्द्र मोदी का संबोधन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन!, चुनाव आयोग से जांच की मांग की
national
April 19, 2026
मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी, इंटरनेशनल लेवल पर भी बना चर्चा का विषय
entertainment
April 18, 2026
वरुण-मृणाल का ‘वियाह करवाड़ो जी’ रिलीज़, हर संगीत की जान बनने को तैयार
entertainment
April 18, 2026
एक्शन मोड में रश्मिका मंदाना! बैंकॉक में 8 घंटे की मुश्किल ट्रेनिंग पूरी, ‘मायसा’ के अगले शेड्यूल के लिए हैं पूरी तरह तैयार
entertainment
April 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?