By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कमलनाथ सरकार के खिलाफ धरने पर बैठा कांग्रेस का विधायक मुन्नालाल गोयल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

कमलनाथ सरकार के खिलाफ धरने पर बैठा कांग्रेस का विधायक मुन्नालाल गोयल

Last updated: January 18, 2020 1:28 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

भोपाल:मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती है क्योंकि खुद उनका ही विधायक सरकार के खिलाफ धरने में बैठ गया है। विधायक मुन्नालाल गोयल शनिवार को अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने पार्टी पर घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया।

मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर में धरना में बैठे मुन्नालाल गोयल ने कहा कि है कि यह धरना चुनाव घोषणा पत्र में किए गए वादों की याद दिलाने के लिए है। मैंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर वादों को पूरा करने के लिए कहा लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसीलिए मैं यहां बैठा हूं।

ग्वालियर (पूर्व) से विधायक गोयल ने इस संबंध में मुख्यमंत्री कमलनाथ को शनिवार को पत्र भी लिखा था। उन्होंने कहा था मैं शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक राज्य विधानसभा परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दूंगा। कांग्रेस विधायक ने कहा, मैंने राज्य सरकार एवं अधिकारियों द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी करने के विरोध में शुक्रवार को विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही का बहिष्कार भी किया।

उन्होंने कहा, कांग्रेस ने गरीबों को पट्टे देने का वादा किया था। इसके विपरीत प्रशासन ने इस कड़ाके की ठंड के मौसम में मेरे निर्वाचन क्षेत्र के करीब 400 परिवारों को बेघर कर दिया है। गोयल ने कहा, मैं पिछले छह महीने से अपने निर्वाचन क्षेत्र के मुद्दों को लेकर मंत्रियों और मुख्यमंत्री को पत्र लिख रहा हूं। मैंने कई समस्याओं का भी जिक्र किया, लेकिन उन पर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article यूपी में एक और हैवानियत, हत्या कर खाट से बांध महिला का शव जलाया
Next Article 2 दिनों के लिए अंडमान जेल भेज दो तब सावरकर को समझेंगे: संजय राउत

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष बने अंबरीश तिवारी
state
April 20, 2026
नगमा मिराजकर, इरशाद कामिल, पुष्कर जोग और रूपाली सूरी सुनील कोठारी के नेक्सजेन लीडरशिप अवार्ड्स में हुए शामिल
entertainment
April 20, 2026
शांति वार्ता में पाकिस्तान की मेजबानी, भारतीय कूटनीति में बदलाव ज़रूरी : कांग्रेस
national
April 20, 2026
क्या भारत को नई प्रशासनिक व्यवस्था की जरूरत है?
Articles national
April 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?