By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: वकील इंदिरा जयसिंह ने कहा- निर्भया की मां दोषियों को माफ कर दें; आशा देवी बोलीं- भगवान भी कहे तो माफ नहीं करूंगी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

वकील इंदिरा जयसिंह ने कहा- निर्भया की मां दोषियों को माफ कर दें; आशा देवी बोलीं- भगवान भी कहे तो माफ नहीं करूंगी

Last updated: January 18, 2020 1:21 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने निर्भया की मां से अपील की है कि वे 2012 में निर्भया से गैंगरेप और हत्या के दोषियों को माफ कर दें। उनके लिए मौत की सजा न मांगें। इस पर निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि वह ऐसा सुझाव देने वाली कौन होती हैं, भगवान भी कहे तो माफ नहीं करूंगी। इससे पहले, आशा देवी ने शुक्रवार को दिल्ली कोर्ट द्वारा निर्भया के दोषियों के डेथ वॉरंट की तारीख आगे बढ़ाए जाने के मामले में नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि जो लोग 2012 में महिला सुरक्षा के नारे लगाकर रैलियां कर रहे थे, वही लोग आज राजनीतिक फायदे के लिए दोषियों को सजा दिलवाने के मामले में देरी कर रहे हैं।

इस पर इंदिरा ने ट्वीट किया, ‘‘मैं आशा देवी का दर्द पूरी तरह से समझ सकती हूं। मगर मैं उनसे अपील करती हूं कि वे सोनिया गांधी का अनुसरण करें, जिन्होंने नलिनी (पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की दोषी) को माफ कर दिया। वे उसके लिए मौत की सजा नहीं चाहतीं। हम सभी आपके साथ हैं, लेकिन मौत की सजा के खिलाफ हैं।’’

इंदिरा जयसिंह जैसे लोगों की वजह से न्याय नहीं मिल पाता: आशा देवी

इंदिरा जयसिंह के बयान पर आशा देवी ने कहा, “मुझे ऐसा सुझाव देने वालीं इंदिरा जयसिंह कौन होती हैं? पूरा देश चाहता है कि दोषियों को फांसी दी जाए। उसके जैसे लोगों की वजह से दुष्कर्म पीड़ित को न्याय नहीं मिल पाता। विश्वास नहीं होता कि उन्होंने इस तरह का सुझाव दिया। मैं सुप्रीम कोर्ट में उनसे कई सालों तक मिली। उन्होंने एक बार भी मेरे बारे में नहीं सोचा और आज वे दोषियों के लिए बोल रही हैं। ऐसे लोग दुष्कर्मियों का समर्थन करके आजीविका चलाते हैं, इसलिए रेप की घटनाएं बंद नहीं हो रहीं।”

पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या की दोषी नलिनी

नलिनी 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की साजिश में शामिल होने की दोषी है। उसे मौत की सजा दी गई थी, जिसे बाद में सोनिया गांधी ने माफ कर दिया था। शुक्रवार को आशा देवी ने दोषियों की फांसी में हो रही देरी को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो मुजरिम चाहते थे, वही हो रहा है। तारीख पर तारीख मिल रही है। हमारा सिस्टम ही ऐसा हो चुका है, जिसमें दोषी की ही बात सुनी जाती है।

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने 7 जनवरी को निर्भया के दोषियों को 22 जनवरी की सुबह 7 बजे फांसी पर लटकाए जाने का डेथ वॉरंट दिया था। 17 जनवरी को नया डेथ वॉरंट जारी किया गया, जिसमें एक फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी देने का आदेश दिया गया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article शिर्डी रविवार से अनिश्चितकाल के लिए बंद; उद्धव ने पाथरी को साईंबाबा का जन्म स्थान कहा था, स्थानीय लोगों को ऐतराज
Next Article सानिया मिर्जा ने जीता WTA होबार्ट इंटरनेशनल का युगल खिताब

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

नगमा मिराजकर, इरशाद कामिल, पुष्कर जोग और रूपाली सूरी सुनील कोठारी के नेक्सजेन लीडरशिप अवार्ड्स में हुए शामिल
entertainment
April 20, 2026
शांति वार्ता में पाकिस्तान की मेजबानी, भारतीय कूटनीति में बदलाव ज़रूरी : कांग्रेस
national
April 20, 2026
क्या भारत को नई प्रशासनिक व्यवस्था की जरूरत है?
Articles national
April 20, 2026
“‘तान्ह्या चा नमन, राजे!’ अजय देवगन ने ‘राजा शिवाजी’ को दिया शौर्य भरा सलाम!”
entertainment
April 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?