ठाणे। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार मुंबई महिला मंडल के तत्वावधान में ठाणे महिला मंडल द्वारा दिनांक 16/1/2020 को तेरापंथ भवन माजीवाडा में आचार्य महाश्रमण जी की प्रबुद्ध शिष्या साध्वी श्री राकेश कुमारी जी व साध्वीवृंद के सानिध्य में “स्व से शिखर तक” के प्रोग्राम की कार्यशाला आयोजित किया गया।
नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का आरंभ किया गया। संयोजिका सीमा सांखला ने सभी का स्वागत किया। महिला मंडल की बहनों द्वारा सामूहिक रूप से मंगलाचरण का संगान किया गया। साध्वीश्री मलय विभाजी ने अनित्य, अशरण, संसार ओर एकत्व इन चार भावनाओं को विस्तार से समझाते हुए कहाँ की अनुप्रेक्षा और अनुचिंतन जीवन को सार्थक बनाने के लिए बहुत ही उपयोगी है।
बहनों ने सामूहिक रूप से ही चौबीसी क्रमांक 1,2,3,4 तथा भक्तामर के पद्य 1से12 का संगान किया। चारों भावनाओं पर बहनों ने अपने विचार लिखित रूप में प्रस्तुत किये। अंत में यशा भंसाली तथा दिव्या सांखला ने बहनों को रोचक आध्यात्मिक खेल खिलाएं। साथ ही सभी बहनो ने एक दूसरे को तिल लड्डू खिलाकर मुँह मीठा कराया और एसी ही मिठास हमारे रिश्तों में बनी रहे इस तरह संक्रांति का पर्व भी उत्साह से मनाया गया। सहसंयोजिका नीलम सिंघवी ने आभार व्यक्त किया।बहनो की सराहनीय उपस्थिती रही।
ठाणे में “स्व से शिखर तक” कार्यशाला का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment