अलवर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक सलीम भारती व राष्ट्रीय अध्यक्ष चांदमल साहू ने कांग्रेस कमेटी का विस्तार करते हुए विकास कुमार को राष्ट्रीय राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है।
विकास कुमार के अनुसार, उन्हें यह पद सौंपते हुए पार्टी द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि कांग्रेस की नीतियों का प्रसार तथा भारत के सभी भागों में केंद्र सरकार की असफलता को फैलाने तथा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सपनों का निर्माण करने के लिए, आम जनता की समस्याओं के लिए लडें, केन्द्रीय सरकार की गलत नीतियों को प्रकट करें, कांग्रेस पार्टी की अच्छा आचार-संहिता फैलायें तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ जुलूस कर खुलासा करें और श्रीमती सोनिया गांधी जी का हाथ मजबूत करें।
राजस्थान में अलवर निवासी विकास कुमार अब तक जिन पदों पर काम कर चुके हैं उनमें छात्रसंघ सचिव मत्स्य विश्वविद्यालय अलवर, प्रदेश सचिव, एनएसयूआई राजस्थान, प्रदेश महासचिव, भारतीय मानव कल्याण महासमिति, देश महासचिव, उपभोक्ता कांग्रेस युवा प्रकोष्ठ राजस्थान, प्रदेश उपाध्यक्ष, राजेश पायलट किसान संगठन, राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय युवा कांग्रेस किसान संगठन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजस्थान, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन नई दिल्ली आदि प्रमुख हैं।
विकास कुमार के नियुक्त होने पर कुमार ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, पूर्व चिकित्सा मंत्री दूर्रू मिया, श्रम राज्यमंत्री टीकाराम जूली, तिजारा विधायक संदीप यादव, सलीम भारती, चांदमल साहू व कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिारियों का आभार जताया तथा अलवर के कांग्रेस कार्यकर्ता रविकांत वर्मा, मोहन लाल जिलोवा संदीप गौतम, जितेन्द्र यादव, मनीष यादव, जेपी नाहर, वी. पी. सिंह, ज्योति कुमारी, रिंकी वर्मा, विकास कुमार के परिजन व अन्य सभी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।
विकास कुमार राजीव गांधी ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त
Leave a comment
Leave a comment