सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: CAA पर बोले माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला- जो हो रहा है वह दुखद है
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

CAA पर बोले माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला- जो हो रहा है वह दुखद है

Last updated: January 14, 2020 9:01 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

वॉशिंगटन:अमेरिका की टेक जाइंट कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कानून को लेकर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को बुरा और दुखद कहा। वेबसाइट बजफीड के एडिटर बेन स्मिथ ने सोमवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

स्मिथ ने बताया कि जब उन्होंने नडेला से सीएए पर सवाल पूछा तो तो माइक्रोसॉफ्ट सीईओ ने कहा- “मुझे लगता है भारत में इस पर जो भी हो रहा है, वह बुरा है, मुझे खुशी होगी अगर कोई अप्रवासी बांग्लादेशी भारत में आकर यहां की अगली बड़ी कंपनी खोलता है या इंफोसिस जैसी कंपनी का अगला सीईओ बनता है।”

स्मिथ ने एक और ट्वीट में कहा- “नडेला ने अपनी राय मैनहैटन में माइक्रोसॉफ्ट के कार्यक्रम में एडिटर्स से बातचीत के दौरान रखी। नडेला अमेरिका में भारतीय मूल के दो बड़े टेक लीडर्स में से हैं। उनके अलावा भारत के ही सुंदर पिचई गूगल को हेड कर रहे हैं।”

नडेला मूलरूप से हैदराबाद से हैं
सत्या नडेला मूलरूप से भारत के हैदराबाद शहर से हैं। उन्होंने स्मिथ से अपनी बहुसांस्कृति जड़ों पर भी बात की। नडेला ने कहा, “मुझे उस जगह पर गर्व है, जहां से मुझे अपनी सांस्कृतिक विरासत मिली। मैं हैदराबाद में बड़ा हुआ। मुझे हमेशा लगता है कि यह जगह बड़े होने के लिए सबसे अच्छी है। हम ईद मनाते थे, हम क्रिसमस मनाते थे और दिवाली भी- ये तीनों त्योहार हमारे लिए बड़े त्योहार है।”

माइक्रोसॉफ्ट ने नडेला का बयान जारी किया

नडेला के इंटरव्यू के बाद माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने इस बारे में एक बयान भी जारी किया। इसमें नडेला ने लिखा, “मैं अपने अपनी भारतीय विरासत के साथ बड़ा हुआ। मेरी उम्मीद एक ऐसे भारत की है, जहां अप्रावसी भी एक समृद्ध स्टार्टअप खोलने या किसी मल्टीनेशनल कंपनी को आगे ले जाने का सपना देख सके, जिससे भारतीय समाज और अर्थव्यवस्था को फायदा हो।”

रामचंद्र गुहा ने तारीफ की

सीएए के आलोचकों में से एक भारतीय इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने नागरिकता कानून पर बोलने के लिए सत्या नडेला की तारीफ की। उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि सत्या को जो कहना था, उन्होंने वही कहा।” गुहा को पिछले महीने सीएए पर विरोध प्रदर्शन के दौरान बेंगलुरू में पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article छुट्टी मनाने आई थी महिला, होटल में चाय पिलाकर किया रेप
Next Article उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप जारी, जानें आज कहां होगी वर्षा और बर्फबारी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

“सिनेमा मेरे लिए एक गहरा इमोशन है और महाराष्ट्र उस इमोशन का घर है”: राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार मिलने पर रानी मुखर्जी
Mumbai / Maharshtra
September 10, 2026
सीजेपी में प्रोटेस्ट के लिए यूपी के कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने छात्र को दिया नोटिस तो सुप्रीम कोर्ट ने लगाई लताड़
national
September 9, 2026
‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ के साथ अपने ज़बरदस्त फ़िनाले की ओर बढ़ रही है, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़
entertainment
September 9, 2026
‘मिर्जापुर फैमिली की तरफ से कालीन भैया और मुन्ना भैया ने फैंस को कहा धन्यवाद
entertainment
September 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?