सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप जारी, जानें आज कहां होगी वर्षा और बर्फबारी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप जारी, जानें आज कहां होगी वर्षा और बर्फबारी

Last updated: January 14, 2020 9:05 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

नई दिल्ली:कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के साथ उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बर्फबारी से दिल्ली और आसपास के इलाकों में सर्दियों के सितम का एक और दौर जल्‍द देखने को मिल सकता है। दिल्‍ली के उत्तर प्रदेश के कई जिले नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी मौसम का मिजाज बदलेगा और ठंड बढ़ सकती है। वहीं इन इलाकों में बारिश का भी पूर्वानुमान है। फिलहाल मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

स्काईमेट के मुताबिक, उत्तर भारत में पहाड़ों पर रुक रुक कर बर्फबारी हो रही है, वहीं मैदानी भागों मसल, पंजाब-हरियाणा से लेकर दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक बारिश का मौसम बना हुआ है। हालांकि, सोमवार की देर शाम कुछ हिस्सों में बारिश रिकॉर्ड भी की गई है। मंगलवार यानी 14 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है। साथ ही पंजाब, उत्तरी हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट जगहों पर गरज के साथ बौछारें गिरने के आसार हैं। दिल्ली और एनसीआर में भी 14 जनवरी की सुबह तक बादल छाए रहेंगे।

कश्मीर में लगातार दूसरे दिन बर्फबारी जारी रहने से सोमवार को भी सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा और श्रीनगर हवाई अड्डे पर सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया। राष्ट्रीय राजधानी में दिन की शुरूआत में आसमान साफ रहा लेकिन शाम में छिटपुट बारिश हुई। दिल्ली में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमश: 18 और नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 16 और 17 जनवरी को शहर में बारिश हो सकती है। बर्फबारी जारी रहने से कश्मीर में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।

मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई, वहीं घाटी में ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी बर्फबारी हुई। भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर से रवाना होने वाली और यहां पहुंचने वाली सभी उड़ानें खराब दृश्यता और रनवे पर बर्फ जमा होने के कारण रद्द कर दी गईं।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह बर्फबारी और बारिश के कारण शहर की अधिकतर सड़कों पर पानी जमा हो गया। बर्फबारी के कारण कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है।

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्र में भी बर्फबारी हुई जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गयी। केलांग में 45 सेंटीमीटर, कल्पा में 15.2 सेमी बर्फबारी हुई। बारिश के कारण कुल्लू जिले में भूस्खलन से बनाला रोड को बंद करना पड़ा। राज्य में छह डिग्री के साथ केलांग सबसे सर्द स्थान रहा।

मौसम विभाग ने ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। मैदानी और कम ऊंचाई वाले स्थानों पर भी बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश के अनेक इलाकों में शीतलहर चल रही है। राज्य के ज्यादातर मण्डलों में तापमान में गिरावट होने से गलन भरी सर्दी महसूस की गई।

प्रदेश के मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कई इलाके जबर्दस्त शीतलहर की चपेट में रहे। कुछ क्षेत्रों में बारिश या बूंदाबांदी भी हुई। राज्य के फैजाबाद, लखनऊ, बरेली, मेरठ, आगरा तथा कानपुर मण्डलों में दिन के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गयी। फैजाबाद, कानपुर, लखनऊ, बरेली, आगरा, मेरठ, गोरखपुर, मुरादाबाद और झांसी मण्डलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया।

हरियाणा में ज्यादातर जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा। अंबाला में आठ डिग्री, नारनौल में 8.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। अमृतसर में 10.2 डिग्री, लुधियाना में 9.1 डिग्री, पटियाला में 8.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान में बढोतरी दर्ज की गयी। यहां पर न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। राजस्थान में भी सर्दी का प्रकोप बरकरार है। कुछ जगहों पर बारिश भी हुई। राज्य में बूंदी सबसे सर्द स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीकर, जयपुर, भरतपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर में मंगलवार तक कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article CAA पर बोले माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला- जो हो रहा है वह दुखद है
Next Article ट्विटर यूजर्स ने वरुण धवन की नई फिल्म ‘मिस्टर लेले’ के पोस्टर को बताया फनी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

“सिनेमा मेरे लिए एक गहरा इमोशन है और महाराष्ट्र उस इमोशन का घर है”: राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार मिलने पर रानी मुखर्जी
Mumbai / Maharshtra
September 10, 2026
सीजेपी में प्रोटेस्ट के लिए यूपी के कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने छात्र को दिया नोटिस तो सुप्रीम कोर्ट ने लगाई लताड़
national
September 9, 2026
‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ के साथ अपने ज़बरदस्त फ़िनाले की ओर बढ़ रही है, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़
entertainment
September 9, 2026
‘मिर्जापुर फैमिली की तरफ से कालीन भैया और मुन्ना भैया ने फैंस को कहा धन्यवाद
entertainment
September 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?