मुंबई। तेरापंथ महिलामण्डल मुंबई का स्नेहसम्मेलन HUM 7 जनवरी को कर्जत फाटा के पास श्रीरामसेठ ठाकुर्स फार्म हाउस में रखा गया है। इस सम्मेलन को सफल बनाने में अध्यक्षा भाग्यश्रीजी कच्छारा, मंत्री स्वीटीजी लोढ़ा,निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमुदजी कच्छारा, ई मीडिया प्रभारी अल्का मेहता, वंदना मुणोत, सुमन मेहता, हेमा बाफना व पनवेल महिलामण्डल, राजेशजी मेहता व अध्यक्ष प्रमोद जी छाजेड के साथ तेयुप पनवेल की कार्यकारिणी टीम, मुंबई महिलामण्डल की 53 क्षेत्रो की सभी संयोजिका बहिनों के साथ उनकी पूरी टीम तैयारी में लगी हुई है।
मुंबई से लगभग 900 से अधिक संख्या में बहिनों की वहाँ उपस्थिति रहेगी।सम्मेलन में हर उम्र की बहिनों को टीम बनाकर विविध गतिविधियाँ करवायी जायेगी। जिससे बहिनों में उत्साहवर्धन हो एवं साथ ही साथ गुरुदेव के पदार्पण के पूर्व समग्र महिला समाज मजबूत संगठन के रूप में उभरे एवं अपनी विशेष कार्यशैली सहित एकजुट होकर अपना योगदान दे।इस सम्मेलन में विशेष सहयोगी श्रीमती कमलादेवी देवीलालजी, साधना दिनेशजी, पारुल प्रमोदजी छाजेड़, पनवेल( आमेट), श्रीमती घीसीबाई चंपालालजी, श्रीमती उषा सुरेशजी भंसाली वाशी (जोजावर), श्रीमती गजरादेवी शांतिलालजी, सुमन उत्तमजी, भावना ललितजी, सीमा नरेन्द्रजी बापना वाशी (आमेट),अमिता प्रहलादजी नोलखा अंधेरी (गंगापुर), है।
इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य 2023 में पूज्यप्रवर के चातुर्मास के पूर्व मुंबई महिला समाज संगठित होकर आने वाले चार्तुमास को ऐतिहासिक बनाने के लिये नये जोश के साथ संकल्पबद्ध हो उसकी पहल के लिये यह सम्मेलन सार्थक बने यही कोशिश है। यह जानकारी प्रचार प्रसार मंत्री कांता डूंगरवाल द्वारा प्रेषित की गई।
मुंबई महिलामण्डल का वृहद स्नेहसम्मेलन ‘HUM- Happy United Moments’

