मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में पिछले दिनों प्रभु पार्श्व जन्म जयंती का आयोजन सायन कोलीवाड़ा तेरापंथ युवक परिषद द्वारा सभा भवन में किया गया। प्रभु पार्श्व जन्म जयंती को “प्रभु पार्श्व प्रणति 1008 उपवास” का संबोधन दिया गया, जिसका लक्ष्य पूरे भारत में युवाओं द्वारा 1008 उपवास करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें सायन कोलीवाड़ा तेयुप से 54 उपवास और महिला मंडल एवं श्रावक समाज के साथ 100 से ऊपर उपवास हुए।
यह कार्यक्रम शनिवार सायं 7 से 8 सामायिक का आयोजन उपासक प्रकाशजी धाकड़ के निर्देशन में किया गया। आपने सामूहिक सामायिक प्रत्याख्यान प्रभु पार्श्व के ऊपर गीतिका का उच्चारण करवाया। गणपत जी सोनी ने मंत्रोचारण करवाया तथा उवसग्गर स्त्रोत का पाठ पढ़ाया। सुमन मेहता और संगीता कोठारी ने गीतिका प्रस्तुत की। तेयुप अध्यक्ष अविलेश डांगी ने आभार ज्ञापित किया। अविलेश डांगी, मंत्री सुनील कोठारी, कोषाध्यक्ष शैलेष दुग्गड़, कार्यक्रम के संयोजक महावीर दुग्गड़, निवर्तमान अध्यक्ष भरत मेहता, अरविंद सोनी, भेरूलाल सोनी आदि उपस्थित थे।
महिला मंडल से संयोजिका सीमा सोनी, ममता मेहता, ज्योत्सना गन्ना, तारादेवी गन्ना, डिंपल सिंघवी, सरिता मोटावत, आजाद सोनी, सीमा इंटोदिया, मीना सोनी, तरुणा कोठारी, अनीता डांगी, मीनाक्षी डांगी, सीमा अरविंद सोनी, मनीषा बडाला आदि सहित ज्ञानशाला के बच्चों की अच्छी उपस्थिति रही।
सायन-कोलीवाड़ा में प्रभु पार्श्व जन्म महोत्सव

