मुंबई। तेरापंथ समाज गोरेगांव का ऐतिहासिक स्नेह सम्मेलन आयुर्ष रिसोर्ट पनवेल में संपन्न हुआ। सभी का तिलक और गिफ्ट के साथ स्वागत किया गया, जिसके बाद सभी ने नाश्ता करने के बाद स्वीमिंग पूल और इनडोर व आउटडोर गेम जैसे क्रिकेट, बैडमिंटन, महिलाओं द्वारा चेयर रेस तथा अंताक्षरी आदि का लुत्फ लिया।
भोजन के बाद कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल द्वारा नमस्कार महामंत्र और मंगलाचरण से हुई। स्वागत भाषण सभा के मंत्री प्रकाश सांखला ने किया। कार्यक्रम के प्रायोजक परिवार पिता स्व. श्री इंदरमलजी हिरण की पुण्य स्मृति में मातुश्री मोवनबाई एवं सुपुत्र हिम्मत कुमारजी, प्रकाशजी, निखिल जी हिरण परिवार (कुंवारिया) गोरेगांव द्वारा हुआ तथा उनका सम्मान किया गया।
इस अवसर पर श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के महामंत्री बाबूलाल जी राठौड़ की विशेष उपस्थिति रही। उनके सुझाव से आचार्य श्री विहार चौका की बात रखी और मनोहरलाल जी चौधरी, भिमराजजी चण्डालिया द्वरा ओम अर्हम से स्वीकार किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल संयोजिका अन्जू जी चंडालिया, सह संयोजिका शिलु चंडालिया द्वारा कार्यक्रम चार चांद लगाए। कार्यक्रम में अणुव्रत उप समिति के संयोजक रमेश संघवी, राकेश बोहरा की उपस्थिति रही।
स्नेह सम्मेलन में सभी तपस्वियों, प्रतिभावान छात्रों और सालभर समाज की अर्थ सहयोह देने वाले श्रावक-श्राविकाओं का सम्मान किया गया। बाद में ‘एक शाम महाप्रज्ञ के नाम’ भक्ति संध्या आयोजित की गई जिसमें सूरत से आए गायक पारस गोलेच्छा, रचना बेगानी, डोंबिवली से सुरेंद्र बैद द्वारा मधुर स्वरों में सभी को बांधा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभा अध्यक्ष सुरेशजी ओस्तवाल, कोषाध्यक्ष रमेशजी बोहरा, वरिष्ठ श्रावक अर्जुनलालजी बाफना, अशोक जी संघवी, चतरलालजी सिंघवी, गौतमजी भंसाली, कमलेशजी चंडालिया, मदनजी वडाला, मनोहरजी चोरडिया, अरविंदजी सांखला, पारसजी सांखला एवं तेयुप अध्यक्ष दिनेश जी बोहरा, कोषाध्यक्ष नीलेश सांखला, कपिल हिंगड़, दिलीप सांखला, नीलेश पी. सांखला, भरत बोहरा, सुनील सांखला आदि सदस्यों का सहयोग रहा। यह जानकारी तेयुप मंत्री कमलेश बाफना ने दी।
सफल रहा गोरेगांव जैन सामाज का 17वां स्नेह सम्मेलन

