मुम्बई : अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में नव वर्ष के पावन अवसर पर सकल जैन समाज को एक मंच पर लाने के उद्देश्य के साथ एक समय, एक साथ, एक सामायिक और एक संदेश को लेकर जैन सामायिक फेस्टिवल ‘उत्सव विश्व मैत्री का’ आयोजन 5 जनवरी को देश और विदेश की धरा पर होने जा रहा हैं। इस आयोजन को लेकर जैन धर्म के सभी पंथों में काफी उत्सुकता दिखाई दे रही हैं। इस आयोजन के राष्ट्रीय संयोजक दीपक रांका और सह संयोजक गौतम डांगी का कहना है कि हमारा प्रयास है कि इस आयोजन के माध्यम संपूर्ण जैन समाज को एक मंच पर लाना हैं। हमारे इस पहल को सभी पंथों से समर्थन भी मिल रहा हैं।
इस आयोजन में आचार्य डॉ शिव मुनि जी, श्रमण संघीय महामंत्री श्री सौभाग्य मुनि,राष्ट्र संत श्री ललितप्रभ जी, कार्यवाहक आचार्य विजय अभयदेव सूरी,आचार्य चन्द्रानन सागर जी के साथ सभी संप्रदायों के साधु संतो का भी सुभाशीष अभातेयुप को प्राप्त हुआ है। जैन समाज के लोगों में इस पहल को लेकर काफी उत्सुकता दिखाई दे रही हैं। यही वजह है कि श्री आल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस, अखिल भारतीय श्री प्रज्ञा जैन युवा मंडल, भारतीय जैन संघटना, आदि संगठनों का साथ मिल रहा हैं।
हाल ही में अभातेयुप की मुम्बई के घाटकोपर में मुम्बई के सभी परिषदों की मीटिंग अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कोठारी व उपाध्यक्ष महेश जी बाफना के नेतृत्व में रखी गई जिसमें सभी परिषदों के अध्यक्ष मंत्री शामिल हुए। इस मीटिंग का उद्देश्य इस आयोजन को कैसे सफल बनाया जा सके और आयोजन की बारीकियों को परिषदों के सम्मुख रखा गया। सभी परिषदों के पदाधिकारी इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय स्तर बहोत जोरो शोरो से लगे हुए है। अभातेयुप से गौतम जी कोठारी, भुपेश जी कोठारी,जितेंद्र जी परमार, राजेश जी कोठारी,प्रस्सन जी पामेचा,मयंक धाकड़,नरेश जी चपलोत, दिनेश जी सिंघवी,दीपक जी समदड़िया के साथ रिंकू जी बाफना, हेमन्त जी लोढ़ा, हेमन्त धाकड़,कमलेश जी भंसाली की भी उपस्थिति रही। यह जानकारी मुम्बई प्रभारी राजेश कोठारी ने दी।
सकल जैन सामायिक फेस्टिवल को मिला गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का साथ

