मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित कार्यशाला “स्व से शिखर तक” युगल परफेक्ट कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ भवन कुर्ला में किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में प्रेक्षा ध्यान प्रशिक्षक मीना साबद्रा और प्रेमलता सिसोदिया ने पति पत्नी के जीवन मेआने वाली समस्याओं और उसके समाधान पर अपने विचार रखे। तेरापंथ सभा कुर्ला के अध्यक्ष श्री राजू मेहता अलबेला, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष भरत चौधरी, मंत्री सुनील सांखला की विशेष उपस्थिति के साथ ही उनकी पूरी टीम की भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहभगित रही।
सभी का स्वागत संयोजिका सुशीला जी चपलोत ने किया।साथ ही मंगलाचरण मंडल की बहनो ने महाप्रज्ञ अष्टकम ओर प्रेरणा गीत के द्वारा किया। बहुत ही खूबसूरत उपहारों के साथ सभी जोड़ो ने अपने अपने विचार अपने जीवन साथी के प्रति व्यक्त किए। बहुत ही मनोरंजक ओर आध्यत्मिक कपल गेम्स का आयोजन मुम्बई महिला मंडल की सदस्य श्री मति मधु सियाल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन ओर कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा सहसंयोजिका शोभा मादरेचा ओर पायल मेहता के द्वारा की गई। बहुत ही सकारात्मक विचारों का आदान प्रदान सभी के द्वारा किया गया और सफल दाम्पत्य जीवन किस तरह बिताना चाहिए,सभी ने बहुत ही आकर्षक तरह से अपने विचार बताए।
कुर्ला में ‘स्व से शिखर तक’ युगल कार्यशाला का आयोजन

