मुंबई: समाज उत्कर्ष की भावनाओं को फलित करते हुए,आज दि.२२ दिसम्बर रविवार को काछबली कश्मीर नगर जैन मित्र मंडल का नवम् वार्षिक स्नेह सम्मेलन सायलेन्ट हिल रिसोर्ट में आयोजित हुआ।
मुंबई महानगर के अनेक उप नगरों से इस सम्मेलन में सह भाग लेने विशेष कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पारम्परिक मंगलाचरण कर प्रिया एवं जिनल मुथा ने किया। उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए मंडल के अध्यक्ष उत्तमकुमार पीपाड़ा ने कहा_समाज विकास के कार्यों को जारी रखते हुए ,संगठण को मजबूत बनाना है,काछबली ग्राम में सामाजिक सेवा प्रकल्पों में सब का साथ और सहयोग अति आवश्यक है। मंडल के संरक्षण ताराचंद बांठिया ने कहा_हर परिवार के सहयोग से ही मंडल का विकास और संगठन को मजबूती मिलेगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत चार्वी गजेन्द्र पीपाड़ा के नृत्य से हुई। जैनिशा,चार्वी,यश पीपाड़ा ने लघु संवाद से अपने ग्राम काछबली कश्मीर नगर की छटा बयां की, प्रिया भरसारिया और अरुणा बांठिया ने सजीव ग्रामीण संवाद प्रस्तुत किया। महिला मंडल की ओर से गीत,खेल प्रतियोगिताएं आदि प्रस्तुत कर उपस्थित जनों में संस्कार बोध की सरिता बहाई ।
शैक्षणिक योग्यता एवं धार्मिक परीक्षाओं में विशेष योग्यता प्राप्त विद्यार्थियों आरव विनोद बांठिया,पूर्वी विनोद बांठिया, जैनिशा हेमंत पीपाड़ा अभिश्री नरेंद्र बांठिया, प्रांजल राजेंद्र मुथा,कांची राजेंद्र मुथा,लक्ष मुकेश भरसारिया ,खुशी मुकेश भरसारिया, चार्वी गजेन्द्र पीपाड़ा, यश हेमन्त पीपाड़ा,प्राची विनोद, मुकेश भरसारिया आदि विद्यार्थियों एवं धार्मिक परीक्षाओं में विशेष योग्यता प्राप्त महिला मंडल से बसंता अरविंदजी बांठिया, रेखा राजेंद्रजी मुथा, जिनल मितेशजी भरसारिया, लता निर्मल भरसारिया, प्रेमा महेद्रजी भरसारिया आदि।
त्याग और तपस्या करने वाले तपस्वीयों का सम्मान भी इस अवसर पर किया गया। जिसमें तपस्वी श्रीमती प्रेमा महेंद्र कुमार जी भरसारिया, महेंद्र कुमार जी भरसारिया,बाबूलालजी बांठिया, पारसदेवी बाबूलालजी बांठिया, श्रीमती लता निर्मल कुमार जी भरसारियाआदि।
नववधू वधु वर सम्मान का कार्यक्रम मंडल की उपाध्यक्षा पदमा नरेंद्र बांठिया एवं मंत्री श्रीमती बसंता अरविंद कुमार के सानिध्य में आयोजित किया गया जिसमें प्रिया- अंकुश भरसारिया, मनीषा-अक्षय बांठिया , सुरभि -आयुष बांठिया, जीनल – मितेश जी भरसारिया, निशी- हर्षकुमार पीपाड़ा का सम्मान कर समाज कार्य में योगदान की प्रेरणा दी गई । मंडल के कोषाध्यक्ष निर्मल कुमार भरसारीया ने गत वर्ष का हिसाब किताब का विवरण प्रस्तुत कर उसे सभा में पास करवाया। इस संदर्भ में मंडल के मंत्री श्री धर्मचंद भरसारिया ने भी सभी के सहयोग से मंडल की प्रगति में खुशी जाहिर की । कार्यक्रम को सुंदर रुप से चलाने का संचालन मंडल के युवा उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र मुथा ने बखुबी निभाया । महिलाओं को और युवकों की खेल प्रतियोगिता भी इस अवसर पर आयोजित की गई जिसका सभी ने अच्छा प्रतिसाद दिया।
इस अवसर पर विगत वर्ष में दिवंगत तेरापंथ धर्म संघ के मंत्री मुनि श्री सुमेरमलजी स्वामी लाडनूं ,अणुव्रत अध्यापक मुनि श्री सुखलालजी स्वामी आदि साधु -साध्वी वृंद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।इसी प्रकार मंडल परिवार से स्व. श्रीमती कैलीदेवी राजमलजी सुराणा,स्व. श्रीमान पारसमल जी भरसारिया के दिवंगत होने पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मंडल के प्रेरणास्रोत मंत्री श्री दिलीप कुमार बांठिया के धन्यवाद ज्ञापन साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विकास की राह पर आगे बढ़ रहा-काछबली कश्मीर नगर

