राजकुमार गौतम/बस्ती (उ.प्र.)। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है ऐसी स्थिति में कुछ समाज सेवी लोगों ने दरियादिली दिखाते हुए जरूरतमंद लोगो के घर-घर जाकर कंबल वितरण किया। कप्तानगंज थाना अंतर्गत हसवर के निवासी सेवानिवृत्त अपर आयुक्त घसियावन उर्फ पंकज ने जरूरतमंदों में कंबल वितरित कर पुनीत का कार्य किया उन्होंने हंसवर, बड़ोखर, चनईपुर, एकटेकवा, रघुनाथपुर, हरदी व गावों मे जा जाकर कम्बल वितरित किया। घिसियावन उर्फ पंकज से हुई वार्ता में उन्होंने कहा कि समाज सेवा से बड़ा पुण्य कार्य कोई नहीं। समाज सेवा अगर नि:स्वार्थ भाव से की जाए तो मानवता का कर्तव्य सही मायनों में निभाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि हम मानव हैं और मानव होने के नाते हमारा पहला धर्म मानवता का परिचय देना है। लेकिन आज समाज जिस दिशा पर जा रहा है। उसको देखकर ऐसा अहसास होता है कि इंसान में इंसानियत का और आत्मियता का अभाव होता जा रहा है। लेकिन समाज के कुछ लोग ऐसे भी हैं जो समाजसेवा के माध्यम से मानवता का परिचय देते रहते हैं। साथ ही समाज के लोगों को मानवता का पाठ भी पढ़ाते हैं। इस क्रम में एम पी राव ने कहा कि जीवन में समाजसेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं है। समाज के प्रत्येक नागरिक को अपने सामाजिक एवं पारिवारिक दायित्वों के साथ-साथ समाजसेवा के लिए भी समय अवश्य निकालना चाहिए। गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा एवं उनके उत्थान के लिए हम लोग हमेशा प्रयासरत रहते रहेंगे।
ठंडी के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल वितरण

