नई दिल्ली:आज सुबह 8:04 बजे सूर्य ग्रहण शुरू हुआ। ये ग्रहण भारत में अधिकतम स्थानों पर खंडग्रास सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई दे रहा है। दक्षिण भारत की कुछ जगहों पर कंकणाकृति सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार भारत के अलावा ये ग्रहण एशिया के कुछ देश, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया में भी दिखाई देगा। भारत में ग्रहण काल 2.52 घंटे का रहेगा। 9:30 बजे मध्य काल और 10:56 बजे ग्रहण खत्म होगा। जब सूर्य ग्रहण होगा, तब धनु राशि में एक साथ 6 ग्रह स्थित रहेंगे। इस दिन पौष मास की अमावस्या तिथि रहेगी। ग्रहण के बाद पवित्र नदी में स्नान करने की परंपरा है। ये ग्रहण मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली, चेन्नई, मैसूर, कन्याकुमारी सहित भारत के कई अन्य शहरों में भी दिखेगा। इसके बाद अगला सूर्य ग्रहण 21, जून 2020 को होगा, ये भारत में दिखाई देगा। 26 दिसंबर के सूर्य ग्रहण के बाद एक राशि में 6 ग्रहों के साथ सूर्य ग्रहण का योग 559 साल बाद सन 2578 में बनेगा।

